IND vs USA: टूट गया सूर्या का धैर्य! कप्तानी पारी के दौरान गुस्से में क्यों दिखे स्काई? सामने आया बड़ा सच

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Suryakumar Yadav News in Hindi: भारत और यूएसए(IND vs USA) के बीच खेला गया मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में फिलहाल सबसे रोमांचक बना हुआ है, क्योंकि जीस तरह से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है वो वाकई में शानदार है। वहीं दूसरी तरफ इस मुकाबले में एक ऐसा वाक्या भी हुआ, जिसमें सूर्या के चेहरे पर नाराजगी साफ तौर पर दिख रही थी।

suryakumar-yadav-aggressive-innings-vs-usa-t20-world-cup-2026- Suryakumar Yadav

दरअसल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं था। इस मैच में साफ झलक रहा था की टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए बेबस नजर आ रहे थे और फैंस भी चुप्पी साधे हुए थे। हालांकि किसी तरह सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला कर टीम इंडिया की लाज को बचाया था, मगर बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टूट गया सूर्या का धैर्य

वानखेड़े पर खेले गए इस मुकाबले से पहले सभी का मानना था की टीम इंडिया इस मैच में 300 रन के करीब स्कोर बना सकती है, क्योंकि यह मैदान काफी छोटा है और भारतीय टीम यहां बहुत सारे मैच खेल चुकी है। मगर सब कुछ उल्टा हो गया और सिर्फ 77 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई थी। इस दौरान कप्तान सूर्या भी क्रीज पर मौजूद थे और एक-एक रन लेकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे थे। मगर इसी दौरान दबाव के बीच मैदान पर कुछ ऐसी घटना घटी जिसने सूर्या को झकझोर कर रख दिया।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: क्या फिर लौटा ‘मियां भाई’ का पुराना अवतार? USA के खिलाफ स्पैल देख कांप गई दुनिया!

पारी के दौरान गुस्से में क्यों दिखे स्काई

एक समय था जब टीम इंडिया को 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी और सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाले हुए थे। सूर्या के साथ निचले क्रम के बल्लेबाज अर्शदीप सिंह भी उनका साथ दे रहे थे, मगर रन लेते समय दोनों में गलफहमी हो गई और सूर्या रन आउट होने से बल-बल बच गए थे। इसलिए इसी बात पर सूर्या के चेहरे पर नाराजगी साफ तौर पर दिख रही थी, क्योंकि उन्हें अच्छे से मालूम था की उनका क्रीज पर बने रहना कितना जरुरी है।

ये भी पढें- पूरी दुनिया हुई सूर्या के आगे नतमस्तक, सिद्धू से लेकर डिविलियर्स तक हर कोई हुआ ‘स्काई’ का कायल!

गुस्से ने भरी जीत की आग

इस मैच(IND vs USA) में सभी ने सूर्या का विराट अवतार देखा है और बल्लेबाजी की चर्चा सबकी जुबान पर है। जिस तरह से सूर्या ने यूएसए के गेंदबाजों की पिटाई की वो वाकई में शानदार थी। सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) के हर शॉट पर सभी फैंस और टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों में जोश बन रहा था और उनकी 84 रन की पारी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Comment