ICC T20I Ranking 2026: इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में करीब 2 साल के बाद वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ताजा टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। ईशान किशन ने सिर्फ एक सीरीज खेलकर ही 32 खिलाड़ियों को पछाड़ कर तहलका मचा दिया है।

ईशान किशन का ‘विस्फोटक’ कमबैक
हाल ही में भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई है, जिसको टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया है। भारत को यह टी 20 सीरीज जिताने में सबसे ज्यादा योगदान ईशान किशन का ही रहा है और इस सीरीज के हीरो भी रहे है। हालांकि ईशान किशन(Ishan Kishan) सलामी बल्लेबाज है, लेकिन इस सीरीज में उनको नंबर 3 पर खिलाया गया था। इस दौरान ईशान ने कई तूफानी पारियां भी खेली और एक तूफानी शतक भी जड़ा था।
32 खिलाड़ियों को पछाड़कर मचाया तहलका
दरअसल भारत और न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें ईशान किशन 32 खिलाड़ियों को पछाड़ कर 64वें पायदान से सीधे 32वें पायदान पर पहुंच गए है। ईशान किशन ने यह छलांग अपने दमदार प्रदर्शन के बदौलत लगाई है और अब शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग 11 में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के मैच न खेलने पर क्या होंगे समीकरण? टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसे लग सकता है बड़ा झटका!
अभिषेक अभी भी नंबर 1 बल्लेबाज
अगर आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग देखें तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ोतरी की है और अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma) अभी भी पहले पायदान पर कब्जा किए हुए है। इस समय अभिषेक शर्मा 917 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सबसे आगे है, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 776 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी छठे पायदान पर पहुंच चुके है और तिलक वर्मा नंबर 4 की पोजिशन पर बने हुए हैं।
अब टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी
7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन ने प्लेइंग 11 में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। मगर दूसरी तरफ संजू सैमसन की खराब फॉर्म और तिलक वर्मा की वापसी ने टीम मैनेजमेंट को उलझा दिया है, क्योंकि ईशान को प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए किसी एक बाहर बैठाना जरूरी है। हालांकि टीम इंडिया का पहला मैच 7 फरवरी को है और इससे पहले कोच गौतम गंभीर जरूर कुछ हल निकाल सकते है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।









