IND vs NZ 1st T20 Pitch Report: नागपुर स्टेडियम पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और टी20 रिकॉर्ड्स देखें

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IND vs NZ 1st T20 Pitch Report: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है और टीम इंडिया अपना पहला मैच सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 21 जनवरी को खेलने वाली है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम के 7 बजे खेला जाना है। नागपुर का ये मैदान काफी बड़ा है, इसलिए सभी के लिए इसकी पिच के बारे में जानना बहुत जरुरी है।

IND vs NZ 1st T20 Pitch Report

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज (India vs New Zealand)

आपको बता दे की भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होने जा रही है और दोनों टीमें नागपुर में आमने-सामने होने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कड़ी परीक्षा होने वाली है, क्योंकी सामने न्यूज़ीलैंड की आक्रमक टीम है जो अब वनडे सीरीज जीतकर आई है और जोश से भरी हुई है। वहीं सूर्या के पास टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय हासिल करने का अच्छा मौका है। तो आईए अब भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नागपुर में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट जान लेते है।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 1st T20 Pitch Report)

Nagpur Stadium Pitch Report: नागपुर का यह मैदान भारत के सबसे अहम मैदानों में से एक है और इसकी पिच को अक्सर धीमा खेल दिखाने के लिए जाना जाता है। इसकी पिच को खासतौर पर लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनाया गया है, इसलिए यह पिच शुरुआत में तो बल्लेबाजों की मदद करती है मगर बाद में गेंदबाजों के पक्ष में रहती है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर कई मैच खेले हुए है, इसलिए उसे पता है की ये पिच बल्लेबाजों को बहुत परेशान करती है।

  • इस पिच पर तेज गेंदबाजों की बात करें तो नई गेंद से थोड़ी बहुत स्विंग मिल जाती है, मगर गेंद पुरानी होते ही विकेट लेने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
  • वहीं स्पिनर्स की बात करें तो पिच का धीमा होना उनके लिए सबसे फायदेमंद साबित होता है और इसी कारण गेंद ज्यादा टर्न होती है। इसलिए इस पिच पर मिचेल सैंटनर और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज अपना जलवा बिखेर सकते है।
  • अगर इस मैदान की बॉउंड्री की बात करें तो बाकी मैदानों की तुलना में बड़ी है, इसलिए बल्लेबाज छक्के मारने की बजाए दौड़कर रन लेने में ज्यादा ध्यान देते है।

ओस और टॉस का महत्व

अगर नागपुर की बात करें तो आमतौर पर ज्यादा ओस नहीं गिरती है, मगर कभी-कभी ओस अच्छी मात्रा में देखने को मिल जाती है। वैसे इस मैदान पर 12 इंटरनेशनल मैच खेले गए है, जिनमें से 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। इसलिए कप्तान टॉस जितने के बाद ओस की स्तिथि देखकर ही फाइनल निर्णय ले सकता है।

ये भी पढ़ें- भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल देखें, साथ में दोनों टीमों की स्क्वाड भी जानें

औसत स्कोर भी जानें

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए पिछले टी20 मैचों के आंकड़ों के अनुसार इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन के आसपास रहता है और दूसरी पारी में 130 रन के करीब रहता है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो साल 2009 में श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 215 रन का बनाया था। जबकी सबसे कम स्कोर 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही 79 रन का बनाया था।

नागपुर में पिछले 5 टी20 मैचों का रिकॉर्ड

मैचपरिणाममुख्य बातसाल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाभारत 6 विकेट से मैच अपने नाम किया
8-8 ओवर का मैच था
2022
भारत बनाम बांग्लादेशभारत 30 रन से मुकाबला जीता
दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करके हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए
2019
भारत बनाम इंग्लैंडभारत ने 5 रन से जीत दर्ज की
लो स्कोरिंग मैच
2017
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीजअफगानिस्तान 6 रन से जीतालो स्कोरिंग मैच2016
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीजवेस्टइंडीज 3 विकेट से जीतालो स्कोरिंग मैच2016

मौसम के बारे में

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नागपुर में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है और मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने वाला है। हालांकि समय के समय ओस गिरने की संभावना बताई गई है।

निष्कर्ष:

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट नागपुर स्टेडियम के आंकड़ों के अनुसार दी गई है। यह पिच रिपोर्ट देने से पहले हमारे एक्सपर्ट ने गहन अध्यन किया है और उसके बाद आपके सामने जानकारी को साझा किया है।

FAQ-

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच कैसी है?

नागपुर की पिच काफी धीमी है और स्पिनर्स की मदद करने के लिए जानी जाती है।

क्या नागपुर टी20 मैच में ओस का प्रभाव पड़ने वाला है?

मैच के समय ओस गिरने की संभावना बताई गई है।

You Might Also Like

Leave a Comment