IND vs NZ Head to Head Record in ODI: भारत और न्यूज़ीलैंड ये दो ऐसी टीमें है, जिनके मुकाबले काफी रोमांचक होते है और फैंस को भी देखने में बहुत मजा आता है। ये टीमें कई बार वर्ल्ड कप में भी आमने-सामने हो चुकी है और अब साल 2026 में फिर से वनडे सीरीज खेलने वाली है। अगर टीम इंडिया की बात करें तो कुछ महीने पहले खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा करके आई है।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ ODI Series 2026)
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच नए साल के मौके पर वनडे सीरीज शुरू हो रही है और इस सीरीज में कुल 3 मुकाबले खेले जाने है। सभी फैंस इस सीरीज के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और ये भी जानना चाहते है की अभी तक किस टीम का पलड़ा भारी है। तो आइए भारत और न्यूज़ीलैंड का वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड(IND vs NZ Head to Head ODI) जान लेते है।
ये भी पढ़ें- भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-10 लिस्ट देखें
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live Streaming 2026: भारत और न्यूज़ीलैंड का मैच लाइव कैसे देखें, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में
अगर दोनों टीमों का अभी तक रिकॉर्ड(IND vs NZ ODI Head to Head Record) देखें तो कुल 120 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से 62 मुकाबले भारत ने जीते है और 50 मुकाबले न्यूज़ीलैंड ने जीते है। वहीं एक मैच टाई भी हुआ था और 7 मैचों में भी कोई नतीजा नहीं निकला था। अगर दोनों टीमों का अपने-अपने देश में प्रदर्शन देखें तो टीम इंडिया ने अपने घर में 31 मैच अपने नाम किए है, जबकी न्यूज़ीलैंड ने अपने घर में 26 मुकाबले जीते है। वहीं बाहर खेले गए मुकाबलों में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और न्यूज़ीलैंड से ज्यादा मैच जीते है।
| टीम | मैच | जीते | हारे | ड्रा/कोई नतीजा नहीं |
| भारत | 120 | 62 | 50 | 1/7 |
| न्यूज़ीलैंड | 120 | 50 | 62 | 1/7 |
मैदान के अनुसार दोनों टीमों का प्रदर्शन-
| श्रेणी | भारत की जीत | न्यूज़ीलैंड की जीत |
| अपने घरेलू मैदानों पर | 31 | 26 |
| एक-दूसरे के मैदानों पर | 14 | 8 |
| तटस्थ मैदान पर (Neutral) | 17 | 16 |
| अन्य देशों में खेलते हुए | 62 | 50 |
ये भी पढ़ें- IND vs NZ ODI Squad 2026: भारत और न्यूज़ीलैंड की वनडे स्क्वाड देखें, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की वापसी हुई
दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर जानें (IND vs NZ Highest Score in ODI)
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच बहुत से ऐसे मुकाबले खेले गए है, जिनमें कांटे की टक्कर हुई है और दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। अगर वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत का हाईएस्ट स्कोर देखें तो 397 रन(India Highest Score in ODI for NZ) का है, जो साल 2023 के वर्ल्ड कप में बनाया था। इस मुकाबले में सभी भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी और विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर ने भी शानदार शतक लगाया था। वहीं न्यूज़ीलैंड का वनडे में भारत के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 349 रन(New Zealand Highest Score ODI for India) का है, जो साल 1999 में बनाया था।
| स्कोर के बारे में | भारत | न्यूजीलैंड |
| हाईएस्ट स्कोर | 397/4 (2023, मुंबई) | 349/9 (1999, राजकोट) |
| कम स्कोर | 88 (2010, दांबुला) | 79 (2016, विशाखापत्तनम) |
पिछले पांच मैचों का प्रदर्शन-
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए आखिरी पांच वनडे मुकाबलों(IND vs NZ Last 5 ODI Result) में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इन सभी पांच मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करके कीवी टीम को चारों खाने चित किया है। इन पांच मैचों में सबसे बड़ा मुकाबला साल 2023 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रहा है।
दोनों टीमों के अन्य रिकार्ड्स-
- भारत की तरफ से वनडे में न्यूज़ीलैंड के खलाफ सबसे ज्यादा रन(india most runs in odi for nz) बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है, जिन्होंने 1750 रन बनाएं है।
- हालांकि विराट कोहली भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन के करीब है और फिलहाल 1656 रनों के साथ दूसरे नंबर(virat kohli odi runs for nz) पर है। कोहली इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर को पीछे भी छोड़ सकते है।
- जबकी न्यूज़ीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन रॉस टेलर ने बनाएं है, जिनके नाम 1385 रन है।
- इसके अलावा गेंदबाजी की बात करें तो जवागल श्रीनाथ ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 51 विकेट लिए है और कीवी टीम की तरफ से टीम साउथी ने सबसे ज्यादा 38 विकेट चटकाएं है।
- वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली ने 6-6 लगाएं है और सबसे बड़ा स्कोर शुभमन गिल ने 208 रन का बनाया है।
- जबकी न्यूज़ीलैंड के लिए वनडे में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक नाथन एस्टल ने लगाएं है और टॉम लैथम ने 145 रन का हाईएस्ट स्कोर बनाया है।
- भारत के लिए वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी में सबसे शानदार प्रदर्शन मोहम्मद शमी ने किया था, जिन्होने साल 2023 के वर्ल्ड कप में 57 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
- न्यूज़ीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ गेंदबाजी में सबसे अच्छा प्रदर्शन शेन बॉन्ड ने किया था, जिन्होंने साल 2005 में 19 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
Q.1 भारत और न्यूज़ीलैंड में से वनडे में किसका पलड़ा भारी है?
भारत का
Q.2 भारत ने वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कितने मैच जीते है?
62 मैच
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।








