IND vs SA 2nd T20 Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पहले मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी और खासकर अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया था। तो आइए अब भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट(India vs sa 2nd T20 Pitch Report) जान लेते है।

भारत और साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट(IND vs SA 2nd T20 Pitch Report)
दरअसल इस सीरीज का यह दूसरा मैच(India vs south Africa 2nd T20 Match) महाराजा यादविंदर सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम के 7 बजे खेला जाना है। अगर इस मैदान और इसकी पिचों की बात करें तो बिल्कुल नई है, क्योंकी यह मैदान ज्यादा पुराना नहीं है। हालांकि यहां अभी तक कोई भी इंटरनेशनल टी20 मैच नहीं खेला गया है, मगर पिछले साल आईपीएल में कुल 6 मैच खेले गए थे। इन मैचों में से तीन मैचों में 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना था और पिच ने बल्लेबाजों की ज्यादा मदद की थी, जबकी बाकी के 3 मैचों में 140 के आसपास स्कोर बना था।
अगर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में पिच रिपोर्ट(India vs south Africa 2nd T20 Pitch Report) देखें तो मैच शाम को होने के कारण अच्छा स्कोर देखने को मिल सकता है। इस समय चंडीगढ़ में ठंड का मौसम है और ज्यादा ओस गिरती है, इसलिए गेंद सीधी बल्ले पर आने के कारण रन बनाने में आसानी होने वाली है। हालांकि शुरूआती ओवरों में नई गेंद ज्यादा स्विंग होने वाली है, इसलिए बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।
ये भी पढ़ें- IND vs SA Head to Head T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें, इस टीम का पलड़ा भारी
पेसर या स्पिनर कौन पड़ेगा भारी
इस मैदान का आईपीएल रिकॉर्ड देखते हुए और शाम को मैच होने के कारण एक्सपर्ट्स का कहना है की मैच में पेसर्स का अहम रोल होने वाला है। यह मुकाबला शुरुआत में और डेथ ओवरों में तेज गेंदबाजों के नाम रहने वाला है। वहीं स्पिनर्स की बात करें तो कम मदद मिलने की संभावना है, लेकिन अच्छे गेंदबाज चालाकी से विकेट निकाल सकते है।
औसत स्कोर और टॉस के बारे में जानें
चंडीगढ़ के इस मैदान पर यह पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है और एक्सपर्ट्स के अनुसार दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतने के बाद ओस को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते है। अगर औसत स्कोर की बात करें तो अच्छे रन देखने को मिल सकते है और 160 से 180 रन के आसपास औसत स्कोर बन सकता है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 228 रन का है, जो पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बनाया था। जबकी सबसे कम स्कोर पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स ने 101 रन का बनाया था।
| पिच का माहौल | औसत स्कोर | मैच जीतने की संभावना |
| बल्लेबाजों की तरफ | 160 से 180 के करीब | पहले गेंदबाजी करने वाली टीम |
दूसरे टी20 मुकाबले के लिए दोनों टीमों की रणनीति
गुरुवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी रणनीति अफ्रीकी तेज गेंदबाजों से बचने की होने वाली है, क्योंकी पहले मुकाबले में लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लेकर खौफ पैदा कर दिया था। अगर टीम इंडिया अपने शुरूआती विकेट खो देती है तो फिर मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ जाएगा और स्कोर ज्यादा तेजी से आगे नहीं बढ़ पाएगा। वही दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की रणनीति जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह से संभलकर खेलने पर होने वाली है, क्योंकी ये दोनों गेंदबाज किसी भी समय मैच को पलटने का दम रखते है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां है?
यह मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच में पिच से किसको मदद मिलेगी?
बल्लेबाजों को
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।








