Most Expensive Player in IPL 2024: आईपीएल 2024 का ऑक्शन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है, क्योंकी पहली बार इसमें खिलाड़ियों की बोली 20 करोड़ के पार लगी थी। इस सीजन में कई खिलाड़ी ऐसे थे, जो 15 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर खेले थे। इन खिलाड़ियों में भारत समेत कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है, जिन्होंने रिकॉर्ड बनाया था। तो आइए अब आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है, इसके बारे में जान लेते है।

IPL 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट-
1. मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2016 में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था और उसके कई साल बाद 2024 में फिर से एंट्री मारी थी। मिचेल स्टार्क ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2024 में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला लिया था और अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था। वर्ल्ड क्रिकेट में स्टार्क(Mitchell Starc) का नाम गूंजने के कारण कई टीमों ने दांव खेला था।
मिचेल स्टार्क के लिए 4 टीमों ने दिलचस्पी दिखाई थी, जिनमें गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर शामिल थी। स्टार्क के लिए 2 करोड़ से शुरू हुई बोली धीरे-धीरे बढ़ती गई और 10 करोड़ के पार पहुंच गई थी। मगर इसके बाद भी टीमों ने बोली लगाई और आखिरी में केकेआर ने बाकी टीमों को पछाड़ते हुए 24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क(IPL 2024 Most Expensive Player) को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
2. पैट कमिंस
अभी तक आईपीएल के इतिहास में स्टार्क और पैट कमिंस ही ऐसे खिलाड़ी है, जो ऑस्ट्रलिया की तरफ से सबसे महंगे बिके है। आईपीएल 2024 में पैट कमिंस सबसे पहले महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन बाद में स्टार्क ने इनको पछाड़ दिया था। ऑस्ट्रलिया को WTC और वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के बाद पैट कमिंस का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा में था और इसी वजह से आईपीएल में कई टीमों ने रूचि दिखाई थी।
दरअसल टीमें कमिंस को खरीदकर उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहती थी और उनको कप्तानी भी सौंपना चाहती थी। मगर सनराइजर्स हैदराबाद ने किसी भी टीम को आगे नहीं आने दिया और लगातार बोली बढाकर लास्ट में 20.50 करोड़ देकर अपने पाले में शामिल कर लिया था। इसके बाद हैदराबाद ने पैट कमिंस(Pat Cummins) को कप्तानी सौंपी थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
3. डेरिल मिचेल
न्यूज़ीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने आईपीएल 2024 में बोली लगने से पहले वनडे वर्ल्ड कप में खूब गदर काटा था। इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 2 शानदार शतक लगाकर आईपीएल की सभी टीमों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 69 की औसत से 552 रन भी बनाएं थे। मिडिल ऑर्डर में डेरिल मिचेल की ये शानदार बल्लेबाजी देख शुरू हुई उनकी बोली 10 करोड़ को पार कर गई थी और फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने पाले में शामिल कर लिया था।
4. हर्षल पटेल
आईपीएल 2024 में मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज ने 10 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर सबको चौंका दिया था। आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले हर्षल पटेल आरसीबी के साथ जुड़े हुए थे, मगर रिलीज होने के बाद कई टीमों ने दांव खेला था। हर्षल पटेल भले ही 2023 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन आईपीएल में पर्पल कैप विजेता रह चुके है। इसलिए पंजाब किंग्स ने हर्षल पर भरोसा जताते हुए 11.75 करोड़ में खरीद लिया था।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है? साथ में टॉप-10 लिस्ट भी देखें
5. अल्जारी जोसेफ
वेस्टइंडीज के इस घातक गेंदबाज को तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अल्जारी जोसेफ के लिए कई टीमों में होड़ मची थी, मगर आरसीबी को तेज गेंदबाज की जरुरत थी इसलिए उसने 11.5 करोड़ की कीमत देकर अपने खेमे में शामिल कर लिया था।
TOP 10 Most Expensive Player in IPL 2024 List-
| खिलाड़ी का नाम | बेस प्राइस | कीमत | खरीदने वाली टीम |
| मिचेल स्टार्क | 2 करोड़ | 24.75 करोड़ |
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
| पैट कमिंस | 2 करोड़ | 20.5 करोड़ |
सनराइजर्स हैदराबाद
|
| डेरिल मिचेल) | 1 करोड़ | 14 करोड़ |
चेन्नई सुपर किंग्स
|
| हर्षल पटेल | 2 करोड़ | 11.75 करोड़ |
पंजाब किंग्स
|
| अल्जारी जोसेफ | 1 करोड़ | 11.5 करोड़ |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
| स्पेंसर जॉनसन | 0.5 करोड़ | 10 करोड़ |
गुजरात टाइटंस
|
| समीर रिजवी | 0.2 करोड़ | 8.4 करोड़ |
चेन्नई सुपर किंग्स
|
| राइली रूसो | 2 करोड़ | 8 करोड़ |
पंजाब किंग्स
|
| रोवमैन पॉवेल | 1 करोड़ | 7.4 करोड़ |
राजस्थान रॉयल्स
|
| शाहरुख खान | 0.4 करोड़ | 7.4 करोड़ |
गुजरात टाइटंस
|
TOP 10 Most Expensive Retained Player in IPL 2024 List-
| खिलाड़ी का नाम | रिटेंशन अमाउंट | टीम |
| रोहित शर्मा | ₹16 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
| रवींद्र जडेजा | ₹16 करोड़ |
चेन्नई सुपर किंग्स
|
| ऋषभ पंत | ₹16 करोड़ |
दिल्ली कैपिटल्स
|
| ईशान किशन | ₹15.25 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
| विराट कोहली | ₹15 करोड़ |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
| केएल राहुल | ₹15 करोड़ |
लखनऊ सुपर जायंट्स
|
| राशिद खान | ₹15 करोड़ |
गुजरात टाइटंस
|
| संजू सैमसन | ₹14 करोड़ |
राजस्थान रॉयल्स
|
| सूर्यकुमार यादव | ₹8 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
| जसप्रीत बुमराह | 7 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, आरसीबी का ये खिलाड़ी सबसे आगे
आईपीएल 2024 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी है।
आईपीएल 2024 में विराट कोहली को कितने रुपये मिले है?
आईपीएल 2024 में विराट कोहली को 15 करोड़ मिले है।
My name is Parmjeet and I am the founder of this blog. I am very interested in cricket since childhood so I have created this blog. I give all the latest cricket news and match predictions here.







