IPL 2026 Trade List CSK: आईपीएल 2026 की चर्चा इस समय हर तरफ फैली हुई है, क्योंकी खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर शुरू हो चुका है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी फाइनल लिस्ट बना ली है और अब ऑक्शन की तैयारी में लग गई है। मगर उससे पहले कुछ टीमें आपस में खिलाड़ियों को ट्रेड कर रही है, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल है।

सीएसके की ट्रेड लिस्ट में इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे
फिलहाल इस समय चेन्नई सुपर किंग्स का नाम चारों तरफ गूंज रहा है, क्योंकी उसने रविंद्र जडेजा को ट्रेड करने की योजना बनाई है। जडेजा के अलावा विदेशी ऑलराउंडर सैम करन को भी ट्रेड किया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए चेन्नई ने आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स से संपर्क किया है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026: 10 करोड़ के खिलाड़ी को ट्रेड करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, इन 2 टीमों ने दिखाई रूचि
बदले में मिला ये धांसू खिलाड़ी
मौजूदा समय में रविंद्र जडेजा के साथ संजू सैमसन का नाम भी चर्चा में है, क्योंकी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान और चेन्नई के बीच डील हुई है और इन दोनों खिलाड़ियों के आपस में ट्रेड करने पर सहमति भी बन गई है। इस समय इन दोनों खिलाड़ियों की सैलरी भी बराबर है, इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को ट्रेड करने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि चेन्नई जडेजा के साथ सैम करन को भी ट्रेड करना चाहती है, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पाई है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।











