Virat Kohli IPL Runs List All Time: आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी के मैच से हुई है और टीम के अहम खिलाड़ी विराट कोहली अपने आक्रामक अंदाज में दिख रहे है। हर सीजन की तरह कोहली का बल्ला इस बार भी रन उगलने वाला है, मगर क्या आप जानते है की साल 2008 से लेकर अभी तक उन्होंने कितने रन बनाएं है।

आज हम आपके लिए आईपीएल के हर सीजन में विराट कोहली (virat kohli ke ipl run) द्वारा बनाए गए रनों की लिस्ट लेकर आए हैं। इसके साथ ही ये भी बताने वाले है की कोहली ने किस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए है और कुछ अन्य रिकॉर्ड्स भी साझा करेंगे।
आईपीएल के हर सीजन में विराट कोहली के रन (Virat Kohli IPL Runs Year Wise)
विराट कोहली को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण आईपीएल की रन मशीन भी कहा जाता है। आईपीएल के हर सीजन में कोहली का बल्ला नया कीर्तिमान बनाता है और विरोधी टीमों के लिए काल बनता है। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही आरसीबी के अव्वल खिलाड़ी भी है और रन बनाने के साथ कई मामलों में सबसे आगे है।
Virat Kohli Total IPL Runs List-
| साल | मैच | रन | हाईएस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 50/100 | 4/6 |
| 2008 | 13 | 165 | 38 | 105.09 | 0/0 | 18/4 |
| 2009 | 16 | 246 | 50 | 112.32 | 1/0 | 22/8 |
| 2010 | 16 | 307 | 58 | 144.81 | 1/0 | 26/12 |
| 2011 | 16 | 557 | 71 | 121.08 | 4/0 | 55/16 |
| 2012 | 16 | 364 | 73* | 111.65 | 2/0 | 33/9 |
| 2013 | 16 | 634 | 99 | 138.73 | 6/0 | 64/22 |
| 2014 | 14 | 359 | 73 | 122.1 | 2/0 | 23/16 |
| 2015 | 16 | 505 | 82* | 130.82 | 3/0 | 35/23 |
| 2016 | 16 | 973 | 113 | 152.03 | 7/4 | 83//38 |
| 2017 | 10 | 308 | 64 | 122.22 | 4/0 | 23/11 |
| 2018 | 14 | 530 | 92* | 139.1 | 4/0 | 52/18 |
| 2019 | 14 | 464 | 100 | 141.46 | 2/1 | 46/13 |
| 2020 | 15 | 466 | 90* | 121.35 | 3/0 | 23/11 |
| 2021 | 15 | 405 | 72* | 119.46 | 3/0 | 43/9 |
| 2022 | 16 | 341 | 73 | 115.99 | 2/0 | 32/8 |
| 2023 | 14 | 639 | 101* | 139.82 | 6/2 | 65/16 |
| 2024 | 15 | 741 | 113* | 154.7 | 5/1 | 62/38 |
| 2025 | 15 | 657 | 73* | 144.71 | 8/0 | 66/19 |
| 2026 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
ये भी पढ़ें- विराट कोहली का IPL में हाईएस्ट स्कोर यहां देखें, गेंदबाजों का कर दिया था बुरा हाल
टीमों के अनुसार विराट कोहली के आईपीएल रन-
| विपक्षी टीम | मैच | कुल रन | शतक | अर्धशतक | स्ट्राइक रेट |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 35 | 1146 | 0 | 10 | 127.75 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 31 | 1130 | 0 | 11 | 133.88 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 35 | 1021 | 1 | 7 | 133.63 |
| पंजाब किंग्स | 36 | 1159 | 1 | 6 | 132.60 |
| मुंबई इंडियंस | 34 | 922 | 0 | 6 | 128.77 |
| राजस्थान रॉयल्स | 33 | 896 | 1 | 6 | 123.92 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 24 | 805 | 1 | 5 | 141.97 |
| गुजरात टाइटंस | 6 | 351 | 1 | 3 | 143.26 |
| डेक्कन चार्जर्स | 11 | 306 | 0 | 3 | 137.83 |
| गुजरात लायंस | 5 | 283 | 2 | 1 | 154.64 |
| राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | 4 | 271 | 1 | 2 | 144.14 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 6 | 193 | 0 | 2 | 133.10 |
| पुणे वॉरियर्स इंडिया | 5 | 128 | 0 | 1 | 128.00 |
| कोच्चि टस्कर्स केरल | 2 | 50 | 0 | 0 | 98.03 |
ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 धाकड़ बल्लेबाज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट और आंकड़े!
विराट कोहली के आईपीएल में प्रमुख रिकॉर्ड (Virat Kohli IPL Stats)
- विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा और 8000 रन(Most Runs in IPL) से ज्यादा बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज है।
- विराट कोहली शतकों के मामले में भी टॉप पर है और उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 शतक लगाएं है।
- इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बना चुके है और 900 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज है।
- विराट कोहली आईपीएल इतिहास के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक भी लगा चुके है।
- वहीं आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है।
- इसके साथ ही आईपीएल में चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Full Schedule List: सभी मैचों की तारीख और स्थान देखें, इस बार यहां खेला जाएगा फाइनल मैच
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





