WPL 2026 Retained Players List With Price: भारतीय महिला टीम द्वारा वनडे वर्ल्ड कप जीतने के कुछ दिन बाद ही विमेंस प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने भी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इन सभी 5 टीमों की लिस्ट पर बीसीसीआई ने मुहर लगा दी है और अब ये टीमें अगले सीजन के लिए तैयारियों में जुट गई है। इन टीमों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन(wpl retention list 2026) नहीं करके सबको चौंका दिया है।

WPL 2026 Retained Players List: सभी 5 टीमों की रिटेंशन लिस्ट देखें
आपको बता दे की विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन आईपीएल से पहले किया जाता है और इसका ऑक्शन भी पहले होता है। इसलिए इन टीमों के पास बहुत कम मौका था और ये टीमें वर्ल्ड कप खत्म होने का इंतजार कर रही थी। हालांकि इन टीमों ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली कई महिला खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करके सबको हैरत में डाल दिया है। तो आइए अब WPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट देख लेते है।
1. मुंबई इंडियंस
पिछली बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 महिला खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इन पांच महिला खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में मुंबई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके कारण इस बार भी इनपर भरोसा जताया गया है। मुंबई इंडियंस ने नट साइवर-ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.5 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया है। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर को 2.5 करोड़ में रिटेन करके अपने खेमे में ही रखा है। वहीं वेस्टइंडीज की बेहतरीन ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज भी 1.75 करोड़ में रिटेन की गई है। जबकी अमनजोत कौर 1 करोड़ में और जी. कमलिनी को 50 लाख में रिटेन किया है।
WPL 2026 Mumbai Indians(MI) Retaned Players List With Price-
| रिटेन खिलाड़ी | भूमिका | देश | रिटेन राशि |
| नट साइवर-ब्रंट | ऑलराउंडर | न्यूज़ीलैंड | 3.5 करोड़ |
| हरमनप्रीत कौर | बल्लेबाज | भारत | 2.5 करोड़ |
| हेली मैथ्यूज | ऑलराउंडर | वेस्टइंडीज | 1.75 करोड़ |
| अमनजोत कौर | ऑलराउंडर | भारत | 1 करोड़ |
| जी. कमलिनी | बल्लेबाज | भारत | 50 लाख |
2. दिल्ली कैपिटल्स
पिछले सीजन की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी मुंबई के बराबर 5 महिला खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इन खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के लिए तैयारी कर ली है और टीम का संतुलन बनाएं रखने के लिए कुछ खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेल सकती है। दिल्ली ने फिलहाल जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजैन कैप और एनाबेल सदरलैंड के अलावा निकी प्रसाद को रिटेन किया है। इन सभी खिलाड़ियों पर दिल्ली ने 5 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए है।
WPL 2026 Delhi Capitals(DC) Retaned Players List With Price-
| रिटेन खिलाड़ी | भूमिका | देश | रिटेन राशि |
| जेमिमा रोड्रिग्स | बल्लेबाज | भारत | 2.2 करोड़ |
| शेफाली वर्मा | बल्लेबाज | भारत | 2.2 करोड़ |
| मारिजैन कैप | ऑलराउंडर | साउथ अफ्रीका | 2.2 करोड़ |
| एनाबेल सदरलैंड | ऑलराउंडर | ऑस्ट्रेलिया | 2.2 करोड़ |
| निकी प्रसाद | ऑलराउंडर | भारत | 50 लाख |
3. आरसीबी
आरसीबी ने भले ही इन दोनों टीमों से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, मगर ये सभी सबसे ज्यादा भरोसेमंद है। आरसीबी ने कप्तान स्मृति मंधाना को 3.5 करोड़ की मोटी रकम देकर रिटेन किया है। वहीं महिला क्रिकेट की सबसे घातक ऑलराउंडर एलिस पेरी पर भी 2 करोड़ रुपए खर्च किए है। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर और बेहतरीन बल्लेबाज ऋचा घोष 2.5 करोड़ में रिटेन किया है, जबकी श्रेयंका पाटिल को भी 60 लाख रुपए मिले है।
WPL 2026 RCB Retaned Players List With Price-
| रिटेन खिलाड़ी | भूमिका | देश | रिटेन राशि |
| स्मृति मंधाना | बल्लेबाज | भारत | 3.5 करोड़ |
| ऋचा घोष | बल्लेबाज | भारत | 2.5 करोड़ |
| एलिस पेरी | ऑलराउंडर | ऑस्ट्रेलिया | 2 करोड़ |
| श्रेयंका पाटिल | गेंदबाज | भारत | 60 लाख |
4. गुजरात जायंट्स
पिछले सीजन में गुजरात सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में हार गई थी। मगर इस सीजन में गुजरात ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव करने का मन बना लिया है, इसलिए सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है।
WPL 2026 Gujarat Giants(GG) Retaned Players List With Price-
| रिटेन खिलाड़ी | भूमिका | देश | रिटेन राशि |
| एश्ले गार्डनर | ऑलराउंडर | ऑस्ट्रेलिया | 3.5 करोड़ |
| बेथ मूनी | बल्लेबाज | ऑस्ट्रेलिया | 2.5 करोड़ |
5. यूपी वॉरियर्स
WPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट में यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ 1 खिलाड़ी को रिटेन करने सबको चौंका दिया है ,हालांकि उसके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है, मगर सबको रिलीज कर दिया है। यूपी वॉरियर्स ने फिलहाल श्वेता सहरावत को ही रिटेन किया है।
| रिटेन खिलाड़ी | भूमिका | देश | रिटेन राशि |
| श्वेता सहरावत | ऑलराउंडर | भारत | 50 लाख |
जरूरी बातें-
- wpl 2026 के लिए रिटेन होने वाली खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना, नट साइवर-ब्रंट और एश्ले गार्डनर सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन हुई है।
- यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ 1 खिलाड़ी को रिटेन करके बाकी सभी को रिलीज कर दिया है।
- wpl 2026 के ऑक्शन के लिए यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ का पर्स बचा है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Retained Players List: सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट हुई जारी, इन 2 टीमों ने सबको चौंकाया
My name is Parmjeet and I am the founder of this blog. I am very interested in cricket since childhood so I have created this blog. I give all the latest cricket news and match predictions here.












