IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 लिस्ट में पहली बार हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Most Runs in IPL 2025 List: आईपीएल 2025 का सीजन इस बार गेंदबाजों के लिए कम और बल्लेबाजों के कारण ज्यादा चर्चा में रहा था। इस सीजन में इस बार सबसे ज्यादा युवा बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया था और कुछ बल्लेबाज ऐसे भी थे, जिन्होंने शतक भी लगाएं थे। तो आइए अब आईपीएल 2025 में ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है, इसकी पूरी लिस्ट(who has most runs in ipl 2025) देख लेते है।

Most Runs in IPL 2025 List

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज(IPL 2025 Most Runs List)

1. साईं सुदर्शन

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साईं सुदर्शन पहले नंबर पर आते है। इस सीजन के हर मैच में सुदर्शन का बल्ला चला था और खूब रन निकले थे। आईपीएल 2025 में साईं सुदर्शन ने कुल 15 मैच खेले थे, जिनमें 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाएं थे। इस सीजन में साईं सुदर्शन ने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाकर सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जितने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

2. सूर्यकुमार यादव

आईपीएल में अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो कई धाकड़ बल्लेबाजों से भरी हुई है, मगर आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव सबसे आगे रहे थे। वैसे तो सूर्यकुमार को तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, मगर इस सीजन में उन्होंने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की थी और टीम को क्वालीफाई कराने में कामयाब हुए थे।

आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने 65.18 के सबसे ज्यादा औसत से 16 मैचों में 717 रन बनाएं थे और उनका स्ट्राइक रेट 167.91 का था। हालांकि सूर्यकुमार शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए थे और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 73 रन का था।

3. विराट कोहली

आईपीएल के किंग और आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2025 में भी खूब चला था। इस सीजन में कोहली भले ही रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे, लेकिन अपनी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में कामयाब हुए थे। विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के फाइनल में 43 रन की पारी खेली थी, जिससे आरसीबी और सभी फैंस का सपना साकार हुआ था।

कोहली ने इस सीजन के 15 मैचों में 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाएं थे और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 73 रन का था। आईपीएल 2025 में विराट कोहली भले ही शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन सबसे ज्यादा 8 अर्धशतक लगाएं थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, एक 14 साल का तो दूसरे ने सिर्फ इस उम्र में किया कमाल

4. शुभमन गिल

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी सभी टीमों पर भारी पड़ी थी, जिसमें साईं सुदर्शन और शुभमन गिल शामिल थे। अगर गिल की बात करें तो उन्होंने कप्तानी के साथ बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम को क्वालीफायर मुकाबलों में पहुंचाया था। शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेले थे, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 155.87 का था और उनके बल्ले से 650 रन निकले थे।

इस सीजन में गिल शतक बनाने से चूक गए थे और नाबाद 93 रन की पारी खेलकर लौटे थे। हालांकि गिल ने 6 अर्धशतक लगाएं थे और टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

5. मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने आईपीएल 2025 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जमकर उत्पात मचाया था। इस सीजन में मिचेल मार्श ने कई तूफानी पारियां भी खेली थी और उनका स्ट्राइक रेट 163.70 का रहा था, जो काफी अच्छा था। मिचेल मार्श ने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में शानदार 627 रन बनाएं थे और साथ में 1 शतक और 6 अर्धशतक भी ठोक डाले थे

ये भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table List: आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल देखें, इस टीम ने अचानक लगाई थी लंबी छलांग

IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (IPL 2025 Orange Cap List)

खिलाड़ीमैचकुल रनऔसतस्ट्राइक रेट50/1004/6
साई सुदर्शन1575954.21156.176/188/21
सूर्यकुमार यादव1671765.18167.915/069/38
विराट कोहली1565754.75144.718/066/19
शुभमन गिल1565050155.876/062/24
मिचेल मार्श1362748.23163.76/156/37
श्रेयस अय्यर1760450.33175.076/043/29
यशस्वी जायसवाल1455943159.716/060/28
प्रभसिमरन सिंह1754932.29160.524/056/30
केएल राहुल1353953.9149.723/152/21
जोस बटलर1453859.78163.035/052/24

 

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौनसा है?

साईं सुदर्शन

आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने कितने रन बनाए थे?

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में 657 रन बनाएं थे।

आईपीएल में साईं सुदर्शन ने कितने रन बनाएं थे?

सबसे ज्यादा 759 रन बनाएं थे।

Leave a Comment