IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, आरसीबी का ये खिलाड़ी सबसे आगे

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Most Runs in IPL 2024 List: आईपीएल के हर सीजन में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है, जो अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके सबको प्रभावित करते है। अगर आईपीएल 2024 की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में कई खिलाड़ी ऐसे है, जो काफी युवा है और शानदार बल्लेबाजी के कारण अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है।

Most Runs in IPL 2024 List

IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली

आईपीएल के किंग विराट कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी है, जो आईपीएल के हर सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन देने में कामयाब रहते है। अगर आईपीएल 2024 में कोहली के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 मैचों में 741 रन बनाकर(IPL 2024 Virat Kohli Total Runs) सबसे टॉप में रहें थे। विराट कोहली ने ये रन 61.75 के औसत और 154.69 के स्ट्राइक रेट से बनाएं थे। इसी सीजन में कोहली ने नाबाद 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाएं थे।

2. ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के बाद सबसे ज्यादा योगदान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया है। जब से गायकवाड़ चेन्नई के लिए खेल रहे है, उन्होंने अपने बल्ले से कई बेहतरीन पारियां खेली हुई है और अपने दम पर कई मैच भी जिताए है। अगर मौजूदा समय की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी कर रहे है। गायकवाड़ ने आईपीएल 2024 में कोहली के बाद 14 मैचों में सबसे ज्यादा 583 रन(IPL 2024 Rituraj Gaikwad Total Runs) बनाएं थे। इस सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 1 शतक लगाया था और नाबाद 108 रन की पारी खेली थी।

3. रियान पराग

जैसे-जैसे आईपीएल के सीजन बढ़ते जा रहे है, वैसे ही युवा खिलाड़ियों के बल्ले कोहराम मचा रहे है। आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रियान पराग ने तीसरे नंबर पर कब्जा किया है। इस सीजन में रियान पराग ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल से भी अच्छी बल्लेबाजी करके सबको प्रभावित किया था। इस सीजन में पराग ने 16 मैचों की 14 पारियों में 149.21 के स्ट्राइक रेट से 573 रन(IPL 2024 Riyan Parag Total Runs) बनाएं थे। इसके अलावा उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन का है, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों पर बनाया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2024 के टॉप-10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट देखें, भारत नहीं ऑस्ट्रलिया के इस खिलाड़ी ने तोड़ा है रिकॉर्ड

4. ट्रैविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद के खूंखार बल्लेबाज ट्रैविस हेड आईपीएल 2024 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। ट्रैविस हेड इस समय आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते है और उनकी तूफानी पारियों की गूंज हमेशा फैंस के कानों में सुनाई देती रहती है। आईपीएल 2024 में हेड ने 15 मैचों में 1 शतक के साथ 567 रन(IPL 2024 Travis Head Total Runs) बनाएं थे।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.55 का था और हाईएस्ट स्कोर 102 रन का बनाया था। ट्रैविस हेड ने सिर्फ 41 गेंदों पर ये रन बनाएं थे, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हेड की इसी तूफानी पारी की बदौलत हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया था।

5. संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल की बेहतरीन टीमों में शामिल करने वाले संजू सैमसन का अहम योगदान है। सैमसन ने आईपीएल के हर सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और राजस्थान रॉयल्स को कभी भी निराश नहीं किया है। संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में 16 मैचों की 15 पारियों में 531 रन(IPL 2024 Sanju Samson Total Runs) बनाएं थे और उनका स्ट्राइक रेट 153.46 का था। हालांकि सैमसन शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे और उनका हाईएस्ट स्कोर 86 रन का था।

TOP 10 IPL 2024 Most Runs List-

खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट स्कोर औसत  स्ट्राइक रेट 50/100
विराट कोहली (RCB) 15 741 113* 61.75 154.69 5/1
ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) 14 583 108* 53 141.16 4/1
रियान पराग (RR) 16 573 84* 52.09 149.21 4/0
ट्रेविस हेड (SRH) 15 567 102 40.56 191.55 4/1
संजू सैमसन (RR) 16 531 86 48.27 153.46 5/0
साई सुदर्शन (GT) 12 527 103 47.90 141.28 2/1
केएल राहुल (LSG) 14 520 82 37.14 136.12 4/0
निकोलस पूरन (LSG) 14 499 75 62.37 178.21 3/0
सुनील नरेन (KKR) 15 488 109 34.85 180.74 3/1
अभिषेक शर्मा (SRH) 16 484 75* 32.26 204.21 3/0

 

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चुपके से किया इस खिलाड़ी को ट्रेड, सिर्फ 2.6 करोड़ की डील में मिल गया खूंखार खिलाड़ी

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन है?

आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 15 मैचों में 741 रन बनाएं है।

आईपीएल 2024 में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाएं थे ?

आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाएं थे।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला खिलाड़ी कौन है?

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाला बल्लेबाज विराट कोहली है।

Leave a Comment