Top 10 Most Expensive Player in IPL 2025 List: आईपीएल 2025 का ऑक्शन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ था, क्योंकी इस ऑक्शन में पहली बार खिलाड़ियों की बोली 25 करोड़ के पार पहुंची थी। यह ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित किया गया था, जिसमें बहुत से खिलाड़ियों की किस्मत खुली थी। इस ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें 210 विदेशी खिलाड़ी थे और आखिरी में 182 खिलाड़ियों की किस्मत का ताला खुल गया था। तो आइए अब आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे, इसके बारे(Most Expensive Player IPL 2025 List) में जान लेते है।

IPL 2025 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट-
1. ऋषभ पंत
आईपीएल के इतिहास में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रकम लेकर चौंकाया है तो वो ऋषभ पंत है। दरअसल पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन रिलीज होने के बाद उनकी डिमांड काफी बढ़ गई थी। इसलिए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में कई टीमों में होड़ मच गई थी, क्योंकि पंत एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ अच्छे विकेटकीपर भी है। अगर ऑक्शन की बात करें तो पंत ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखा था और सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बिडिंग वॉर शुरू हुई थी।
इन दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा होती देख सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बोली लगा दी थी और दौड़ में शामिल हो गई थी। मगर बोली बढ़ने के बाद आरसीबी पीछे हट गई थी और फिर मुकाबला हैदराबाद और लखनऊ के बीच शुरू हो गया था। हालांकि जैसे ही बोली 20 करोड़ पर पहुंची तो हैदराबाद भी पीछे हट गई और दिल्ली ने RTM कार्ड का उपयोग करते हुए एंट्री मारी। मगर धीरे-धीरे दिल्ली भी पीछे हटती गई और लास्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ देकर अपने पाले शामिल कर लिया था।
2. श्रेयस अय्यर
आईपीएल के इतिहास में अगर किसी खिलाड़ी के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है तो वो श्रेयस अय्यर है, क्योंकी केकेआर को चैंपियन बनाने के बाद भी उनको रिलीज कर दिया गया था। आज श्रेयस अय्यर को आईपीएल के बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है। आईपीएल 2025 के ऑक्शन में श्रेयस अय्यर के लिए सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने रूचि दिखाई थी।
अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये रखा था, मगर कुछ देर में ही बोली 10 करोड़ को पार कर गई थी। हालांकि बीच में केकेआर ने भी एंट्री मारी थी, मगर इसके बाद भी बोली 20 करोड़ को पार करके 26.75 करोड़ पर जाकर रुकी और पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table List: आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल देखें, इस टीम ने अचानक लगाई थी लंबी छलांग
3. वेंकटेश अय्यर
आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को भी रिलीज कर दिया था। दरअसल केकेआर का लक्ष्य ऑक्शन के लिए अपने पर्स में पैसे बचाने का था, इसलिए उसने कई अच्छे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। हालांकि केकेआर के लिए यह सौदा काफी घाटे का साबित हुआ था।
अगर वेंकटेश अय्यर की बात करें तो केकेआर फिर से खरीदने के लिए बोली में शुरू से ही शामिल हो गई थी और साथ में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगानी शुरू कर दी थी। वेंकटेश अय्यर के लिए इन टीमों में काफी होड़ मची थी और बोली 20 करोड़ पार करके 23.75 करोड़ पर रुकी थी और केकेआर ने ये बाजी मार ली थी।
4. अर्शदीप सिंह
टी20 फॉर्मेट के इस खतरनाक गेंदबाज के लिए कई टीमों में बिडिंग वॉर हुई थी, क्योंकी सभी टीमों का एक ही लक्ष्य था की अर्शदीप को अपने पाले में शामिल करके अपनी गेंदबाजी को मजबूत किया जाए। हालांकि पंजाब किंग्स ने अपना पर्स हल्का करने के लिए अर्शदीप सिंह को रिलीज किया था, लेकिन RTM कार्ड का उपयोग करके फिर से खरीद लिया था।
शुरुआत में अर्शदीप के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने बोली में भाग लिया था, लेकिन बाद में 15.75 करोड़ में हैदराबाद ने भी एंट्री मार ली थी। मगर पंजाब किंग्स किसी भी हालत में अर्शदीप को अपने खेमे में रखना चाहती थी, इसलिए RTM कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में फिर से खरीद लिया था।
5. युजवेंद्र चहल
IPL 2025 के ऑक्शन से पहले युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, मगर रिलीज कर दिए गए थे। आपको बता दे की चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल है और उन्होंने अपने दम पर कई मैचों का रुख बदला है। युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल 2025 ऑक्शन में 5 टीमों ने रूचि दिखाई थी, जिनमें आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमें शामिल। मगर आखिरी में पंजाब किंग्स ने बाकी टीमों को पछाड़कर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ में खरीद लिया था।
IPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट-
| खिलाड़ी का नाम | बेस प्राइस | कीमत | नई टीम | देश |
| ऋषभ पंत | 2 करोड़ | 27 करोड़ | लखनऊ सुपर जायंट्स | भारत |
| श्रेयस अय्यर | 2 करोड़ | 26.75 करोड़ | पंजाब किंग्स | भारत |
| वेंकटेश अय्यर | 2 करोड़ | 23.75 करोड़ | कोलकाता नाइट राइडर्स | भारत |
| अर्शदीप सिंह | 2 करोड़ | 18 करोड़ | पंजाब किंग्स | भारत |
| युजवेंद्र चहल | 2 करोड़ | 18 करोड़ | पंजाब किंग्स | भारत |
| जोस बटलर | 2 करोड़ | 15.75 करोड़ | गुजरात टाइटंस | इंग्लैंड |
| केएल राहुल | 2 करोड़ | 14 करोड़ | दिल्ली कैपिटल्स | भारत |
| ट्रेंट बोल्ट | 2 करोड़ | 12.5 करोड़ | मुंबई इंडियंस | न्यूजीलैंड |
| जोफ्रा आर्चर | 2 करोड़ | 12.5 करोड़ | राजस्थान रॉयल्स | इंग्लैंड |
| जोश हेजलवुड | 2 करोड़ | 12.5 करोड़ | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | ऑस्ट्रेलिया |
आईपीएल 2025 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था?
ऋषभ पंत
आईपीएल 2025 में केकेआर का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था?
श्रेयस अय्यर
My name is Parmjeet and I am the founder of this blog. I am very interested in cricket since childhood so I have created this blog. I give all the latest cricket news and match predictions here.








