T20 World Cup 2026 India Match List: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ में से एक टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है और इस बार ये भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है और साथ में फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है। सभी फैंस जानना चाहते है की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का मैच कब-कब है, इसलिए हम सभी मैचों की लिस्ट(india t20 world cup 2026 match list) लेकर आए है।

भारत के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले(T20 World Cup 2026 India Match List)
इस बार के टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो कुल 20 टीमों को शामिल किया गया है और इनमें कुछ टीम ऐसी है जो पहली बार भाग ले रही है। इन सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटकर सबको चौंका दिया है और उसकी जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है।
अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के पहले मुकाबले की बात करें तो 7 फरवरी को यूएसए के साथ खेला जाना है और ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे शुरू होने वाला है। इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने वाली है। वहीं तीसरे और सबसे बड़े महामुकाबले में 15 फरवरी को पाकिस्तान(India vs Pakistan) के साथ कोलंबो में भिड़ने वाली है। जबकी अपना चौथा मुकाबला नीदरलैंड्स जैसी छोटी टीम के साथ 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है।
| मैच क्रम | तारीख | मुकाबला | समय | स्थान |
| पहला मैच | 7 फरवरी, 2026 | भारत vs यूएसए | शाम 7 बजे | मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम |
| दूसरा मैच | 12 फरवरी, 2026 | भारत vs नामीबिया | शाम 7 बजे | दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम |
| तीसरा मैच | 15 फरवरी, 2026 | भारत vs पाकिस्तान | शाम 7 बजे | कोलंबो, आर. प्रेमदासा स्टेडियम |
| चौथा मैच | 18 फरवरी, 2026 | भारत vs नीदरलैंड्स | शाम 7 बजे | अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम |
PDF फाइल डाउनलोड करें: Download T20 World Cup 2026 India Match List PDF
इसके बाद का शेड्यूल-
टीम इंडिया अपने ये चार मुकाबले 7 फरवरी से 18 फरवरी के बीच में खेलने वाली है। अगर टीम इंडिया ग्रुप A में पहले दो पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रहती है तो फिर सुपर 8 में प्रवेश कर जाएगी। इसके बाद सुपर 8 में दो ग्रुपों में टीम खेलेंगी और उसके आधार पर ही सेमीफइनल और फाइनल मुकाबले के लिए मैच खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल देखें
सबसे बड़ा महामुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो सबसे बड़ा महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाना है। हालांकि सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से इस मुकाबले को नहीं खेलने की अटकलें तेज हो गई है और पाकिस्तान सरकार ने भी बयान दिया है की वे जल्दी ही कोई फैसला ले सकते है। अगर दोनों टीमों में ये मैच खेला जाता है तो कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि टीम इंडिया पहली बार रोहित-कोहली के बिना पाकिस्तान से भिड़ने वाली है।
टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड(India T20 World Cup Squad 2026)
कप्तान- सूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज- अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल(उपकप्तान)
गेंदबाज- हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह
FAQ-
Q1. T20 वर्ल्ड कप 2026 कब से शुरू होने वाला है?
Ans. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है और पहला मैच मुंबई में खेला जाना है।
Q2. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच कब है?
Ans. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में महामुकाबला खेला जाना है।
Q3. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की कप्तानी कौन करने वाला है?
Ans. इस वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।










