T20 इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें, भारत को टक्कर दे रही ये टीम

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

t20 mein sabse jyada match jitne wali team: आज के समय में सभी क्रिकेट फैंस टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट से ज्यादा टी20 फॉर्मेट को देखना पसंद करते है। पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट ने सभी फैंस के दिलों में जगह बना ली है और इसको चाहने वाले इससे जुड़े रिकार्ड्स को जानने में दिलचस्पी रखते है। इसलिए हम आपके लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट लेकर आए है और ये लिस्ट 31 जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार है।

top 10 most t20 matches won by a team

सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम-

1. भारत

क्रिकेट में अपना परचम लहराने वाली भारतीय टीम बाकी फॉर्मेट की तरह टी20 क्रिकेट में भी राज करती आ रही है। पिछले कई सालों से टीम इंडिया ने सभी टीमों को धूल चटाई हुई है और लगातार नंबर 1 पर बनी हुई है। अगर मौजूदा समय की बात करें तो टी20 फॉर्मेट में सबसे मजबूत टीम है और एशिया कप में भी धूम मचा रही है। वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों(most t20 match win by a team) में भी सबसे आगे चल रही है।

अभी टीक टीम इंडिया ने 267 मुकाबले खेले है, जिनमें से 178 मैचों(india total t20 match win) में जीत हासिल की है और 74 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 7 मैच टाई रहे है और 8 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। इसके साथ ही टी20 के इतिहास में जीत प्रतिशत(71.23) भी सबसे ज्यादा है और 272 की रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है।

ये भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2026 Schedule in Hindi: तारीख, वेन्यू और सभी टीमों का पूरा शेड्यूल यहाँ देखें

2. पाकिस्तान

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में भले ही पाकिस्तान दूसरे नंबर पर आती है, मगर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली पहली टीम भी है। एक समय था जब टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की तूंती बोलती थी, मगर कुछ सालों से निराशजनक प्रदर्शन के कारण खूब बदनामी हो रही है।

अभी तक पाकिस्तान ने टी20 क्रिकेट में 290 मैच खेले है, जिनमें 167 मुकाबलों में विजय हासिल की है और 112 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 4 मैच टाई रहने के साथ ही 7 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है और जीत औसत देखें तो 59.36 का है। इस समय पाकिस्तान की टीम अपनी रैंकिंग में सुधार करके एक पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Released Players List: सभी 10 टीमों के रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देखें

3. न्यूज़ीलैंड

सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीमों में न्यूज़ीलैंड तीसरे पायदान पर बनी हुई है। अगर टी20 इतिहास की बात करें तो यह टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों से अच्छा प्रदर्शन करती है। न्यूज़ीलैंड ने अभी तक 250 मुकाबले खेले है, जिनमें 127 जीते है और 102 में हार मिली है। वहीं 10 मैच टाई रहे है और 11 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। अगर मौजूदा समय की बात करें तो न्यूज़ीलैंड टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- ICC Men’s T20 Batting Ranking List 2025: ये धाकड़ बल्लेबाज पहुंचा टॉप पर, लिस्ट में भारतीयों की संख्या भी देखें

4. ऑस्ट्रेलिया

वनडे और टेस्ट में दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 में हमेशा दबाव में दिखती है। इसलिए टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों में चौथे स्थान पर आती है। हालांकि इस टीम में एक से बढ़कर एक खूंखार खिलाड़ी शामिल है, मगर अभी तक खेले गए 220 मुकाबलों में से 122 में ही जीत पाई है और 88 में उसे हार नसीब हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टी20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है।

5. साउथ अफ्रीका

किस्मत की मारी हुई यह टीम क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने से चुक जाती है। अगर टी20 की बात करें तो अभी तक 216 मैच खेल चुकी अफ्रीकी टीम 116 मैच जीत चुकी है, जबकी 96 मैचों में उसे हार मिली है। वहीं 1 मैच टाई रहा है और तीन मैच बिना नतीजे के रहे है।

ये भी पढ़ें- एशिया कप के फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री

T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें-

टीमकुल मैचजीतहारटाई/नतीजा नहींजीत%
भारत267178741571.23
पाकिस्तान2901671121159.36
न्यूज़ीलैंड2501271022154.18
ऑस्ट्रेलिया220122881057.74
दक्षिण अफ्रीका21611696454.92
इंग्लैंड215113901256.09
वेस्टइंडीज2441011281544.39
श्रीलंका22399116845.7
अफगानिस्तान1599660360.75
युगांडा1189025378.26

टी20 की कुछ खास बातें-

  • टी20 के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा मैच जीते है और सभी बड़ी टीमों में उसका जीत प्रतिशत सबसे ज्यादा है।
  • टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम पाकिस्तान है, जिसने अभी तक 290 मुकाबले खेले है।
  • टॉप 10 लिस्ट में यूगांडा एक ऐसी टीम है जो छोटी टीम बाद भी जीत प्रतिशत में सबसे आगे है।
  • टी20 के इतिहास में न्यूज़ीलैंड की टीम के सबसे ज्यादा 10 मैच टाई हुए है।

ये भी पढ़ें- एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में ये धाकड़ बल्लेबाज भी शामिल

Leave a Comment