PAK vs IND Match: पाकिस्तान के मैच न खेलने पर क्या होंगे समीकरण? टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसे लग सकता है बड़ा झटका!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

PAK vs IND T20 World Cup 2026 Match Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये सीजन पिछले एक महीने से सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि पहले बांग्लादेश ने बखेड़ा करके पीछे हटने का फैसला लिया था और अब पाकिस्तान भी भारत से मैच नहीं खेलने पर बखेड़ा कर रहा है। अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लग सकता है।

PAK vs IND T20 World Cup 2026 Match Update

फिलहाल पूरी दुनिया में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने का शोर गूंज रहा है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश और पाकिस्तान ने मिलकर पूरा मजा किरकिरा कर दिया है। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के हटने के बाद अब पाकिस्तान भी भारत के साथ मैच नहीं खेलने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहा है। हालांकि उसकी इस चाल पर आईसीसी ने कड़ी फटकार लगाई है।

पाकिस्तान के मैच न खेलने पर क्या होंगे समीकरण(PAK vs IND)

दरअसल दोनों टीमों(India vs Pakistan) के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है और इस महामुकाबले के लिए दुनिया भर के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होता है तो इससे करोड़ों फैंस की भावनाएं आहत हो सकती है और साथ में आईसीसी को भी भारी नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा पाकिस्तान यह मुकाबला नहीं खेलता है तो आईसीसी की तरफ से जुर्माना भी लगाया जा सकता है और भारत को बिना मैच खेले 2 पॉइंट्स का फायदा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 लिस्ट में सिर्फ इतने भारतीय खिलाड़ी

टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसे लग सकता है बड़ा झटका

अगर पाकिस्तान इस मुकाबले से पीछे हट जाता है तो पॉइंट्स टेबल में तो नुकसान होगा ही और साथ में उसका नेट रन रेट भी नीचे जा सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भारी जुर्माना और बैन भी लगाया जा सकता है। वहीं आईसीसी के नियम के अनुसार पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से डिस्कवॉलिफाई करके बाहर का रास्ता दिखा सकता है। इसलिए पाकिस्तान को भारत के साथ मैच नहीं खेलने पर बड़ा झटका लग सकता है, जो आने वाले लंबे समय तक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

निष्कर्ष-

हमारे अपने एक्सपर्ट की राय के अनुसार पाकिस्तान के लिए ये फैसला(IND vs PAK Match Update) काफी गलत साबित हो सकता है, क्योंकि दोनों टीमों का मैच देखने के लिए करोड़ों फैंस के साथ ब्रॉडकास्टर्स को भी निराशा हाथ लग सकती है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान क्रिकेट(PCB) का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

Leave a Comment