IPL 2026 MI Trade News Hindi: पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने भी अपने खेमे में बदलाव शुरू कर दिए है। क्रिकबज की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 2.6 करोड़ में एक खूंखार खिलाड़ी को ट्रेड किया है। मुंबई ने यह डील चुपके से की है और अब आगे की तैयारियों में जुट गई है।

मुंबई इंडियंस ने चुपके से किया इस खिलाड़ी को ट्रेड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसआई ने सभी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने और रिलीज करने का समय 15 नवंबर तक दिया है। हालांकि अभी तक इन टीमों की लिस्ट सामने नहीं आई है, मगर टीमों द्वारा की जा रही ट्रेड डील इस समय चर्चा में है। फिलहाल मुंबई इंडियंस ने भी अपना पहला ट्रेड कर लिया है और सिर्फ 2.6 करोड़ में उसको खूंखार खिलाड़ी मिल गया है।
मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) की यह डील आईपीएल 2026 की सबसे सफल डील साबित हुई है, क्योंकी उसको ज्यादा पैसे भी नहीं देने पड़े है और एक अच्छे खिलाड़ी की तलाश भी पूरी हो गई है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, आरसीबी का ये खिलाड़ी सबसे आगे
ये भी पढ़ें- IPL 2026: 10 करोड़ के खिलाड़ी को ट्रेड करेगी सनराइजर्स हैदराबाद, इन 2 टीमों ने दिखाई रूचि
सिर्फ 2.6 करोड़ की डील में मिल गया खूंखार खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने जो अपनी पहली ट्रेड डील की है, वो एक विदेशी खिलाड़ी के लिए की है। इस खिलाड़ी का नाम शेरफेन रदरफोर्ड है, जो वेस्टइंडीज टीम के बेहतरीन खिलाड़ी है। रेडफोर्ड को पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ में खरीदा था और अब इसी रकम में मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया है। शेरफेन रदरफोर्ड के आने से मुंबई का मिडिल ऑर्डर बहुत मजबूत हो जाएगा और गेंदबाजी में भी एक अतिरिक्त विक्लप मिल जाएगा।
इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड(Sherfane Rutherford) पावर-हिटिंग के लिए भी जाने जाते है और मैच फिनिशर की भूमिका भी निभाते है। इसलिए मुंबई इंडियंस को बहुत ही कम पैसों में शानदार खिलाड़ी मिल गया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है की मुंबई(Mumbai Indians) ने शेरफेन रदरफोर्ड के बदले में किस खिलाड़ी को गुजरात के साथ ट्रेड किया है।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने किस खिलाड़ी को ट्रेड किया है?
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड किया है।
मुंबई इंडियंस ने किन-किन खिलाड़ियों को ट्रेड किया है?
अभी तक मुंबई इंडियंस ने सिर्फ शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड किया है।
My name is Parmjeet and I am the founder of this blog. I am very interested in cricket since childhood so I have created this blog. I give all the latest cricket news and match predictions here.








