RCB vs SRH: आईपीएल के चाहने वाले और काफी समय से इस लीग के शुरू होने का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए वो दिन आ गया है, जिसकी शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदरबाद के मैच से होने जा रही है। एक तरफ पिछले सीजन की विजेता टीम आरसीबी है तो दूसरी तरफ खूंखार खिलाड़ियों से भरी पड़ी सनराइजर्स हैदराबाद है। मगर क्या आप जानते है की दोनों टीमों के आंकड़े क्या है, क्योंकि उनके आधार पर ही हम आपको बताने वाले है की आज का मैच कौन जीतेगा।

RCB vs SRH: आज का मैच कौन जीतेगा
दोस्तों आईपीएल 2026 की शुरुआत एक ऐसे मुकाबले से होने जा रही है, जिसमें दो खतरनाक टीमों में टक्कर होने वाली है। ये दोनों ही टीमें अपने आक्रमक खेल के लिए जानी जाती है और दोनों ने आईपीएल में अनेकों रिकॉर्ड बनाएं है। जब भी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाता है तो फैंस का मजा दोगुना हो जाता है, क्योंकि दोनों तरफ से चौके-छक्कों की बरसात होती है। यह पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाना है और ये आरसीबी का होमग्राउंड भी है, लेकिन हैदराबाद ने यहां बड़ा उलटफेर भी किया हुआ है।
ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Live: टीवी और मोबाइल पर कहाँ देखें बेंगलुरु-हैदराबाद का मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट का सही समय!
दोनों टीमों के आंकड़े देखें
भले ही बेंगलुरु का ये मैदान आरसीबी का घरेलू मैदान है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद इसे अपना मैदान मानकर खेलती है और आरसीबी को कड़ी टक्कर देती है। आईपीएल 2024 में हैदराबाद ने इसी मैदान पर आरसीबी के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था और मैच भी अपने नाम किया था। इस मैदान की छोटी बॉउंड्री हैदराबाद के खूंखार बल्लेबाजों को बहुत पसंद आती है, इसलिए आरसीबी के गेंदबाज रहम भीख मांगते हुए नजर आते है। हालांकि आरसीबी इस मैदान पर कभी भी अपना जोश कम नहीं होने देती है और विरोधी टीम को चकनाचूर करके ही दम लेती है।
ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Playing 11 2026: आईपीएल के पहले मैच की संभावित प्लेइंग-11 जानें, इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
ये टीम जीतेगी आज का मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक आईपीएल इतिहास में आरसीबी को 13 बार हराया है, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा ही आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। यहां दोनों टीमों के बीच अभी तक 8 मुकाबले खेले गए है, जिनमें आरसीबी ने 5 और हैदराबाद ने 3 मैच जीते है। वहीं इस मुकाबले की बात करें तो दोनों में कड़ी टक्कर होने की संभावना है और एक्सपर्ट के अनुसार आरसीबी की जितने के ज्यादा चांस बने हुए है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।




