RCB vs SRH Live: टीवी और मोबाइल पर कहाँ देखें बेंगलुरु-हैदराबाद का मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट का सही समय!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RCB vs SRH Live Streaming: क्रिकेट की सबसे बड़ी और फेमस लीग आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़े मुकाबले से होने जा रही है। अगर आप भी क्रिकेट फैंस है और जानना चाहते है की आईपीएल 2026 का पहला मैच किस चैनल पर आएगा और मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें, तो CricGyan की इस रिपोर्ट में आपको पूरी और एकदम सही जानकारी मिलेगी।

ipl-2026-rcb-vs-srh-live-match-streaming-hindi

आईपीएल 2026 (RCB vs SRH Live Streaming)

क्रिकेट के इस सबसे बड़े त्यौहार के शुरू होने का इंतजार अब खत्म हो गया है और साथ में फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ना शुरू हो गई है। आईपीएल में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीम को स्पोर्ट करने के लिए मैदान में भी पहुंचते है और साथ में मोबाइल, टीवी के माध्यम से भी मैच देखना पसंद करते है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

अगर पहले मुकाबले की बात करें तो आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाना है और दोनों टीमों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इसलिए जब विराट कोहली, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे धुरंधर एक ही मैदान पर उतरेंगे, तो चौकों-छक्कों की बारिश होना तय है। ऐसे में कोई भी क्रिकेट फैन इस हाई-वोल्टेज मैच का एक भी ओवर मिस नहीं करना चाहता है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, टॉस की भूमिका और पिछले रिकॉर्ड्स देखें

RCB vs SRH का लाइव मैच मोबाइल पर फ्री में कहाँ देखें

दोस्तों मैच के समय बहुत सारे फैंस घर से दूर होते है और टीवी पर मैच देखने के लिए समय नहीं निकाल पाते है, इसलिए वे मैच का मजा लेने के लिए मोबाइल का सहारा लेते है। आपको बता दे की पिछले सीजन की तरह इस बार भी जियो हॉटस्टार ऐप पर आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल फ्री में देख सकते है।

आप जियो हॉटस्टार ऐप पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन फीस के 4K रेजोल्यूशन और अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, तमिल आदि में भी मैच का मजा ले सकते है। इसके लिए आपको अपने फोन के Google Play Store या Apple App Store से Jio हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद ही आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मैच लाइव देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Highest Score: जब चिन्नास्वामी में टूटा था वर्ल्ड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने कूट दिए थे 287 रन!

RCB बनाम SRH का मैच किस चैनल पर आएगा

बहुत सारे फैंस ऐसे भी है जो मैच का मजा घर बैठे टीवी पर लेना चाहते है और पूरे परिवार के साथ बैठकर या फिर दोस्तों के साथ बड़ी स्क्रीन पर इस ओपनिंग मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इसलिए इन सभी फैंस के लिए यह सुविधा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क लेकर आया है। इस मैच को आप हिंदी कमेंट्री में Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Hindi HD में देख सकते है और अंग्रेजी में देखने के लिए Star Sports 1 का सहारा ले सकते है।

मैच की जानकारी
लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स
मुकाबला
RCB vs SRH
तारीख और दिन
28 मार्च 2026, शनिवार
मैच शुरू होने का समय
शाम 7:30 बजे (IST)
टॉस का समय
शाम 7:00 बजे (IST)
मोबाइल/लैपटॉप पर लाइव (Free)
जियो हॉटस्टार ऐप
टीवी पर लाइव प्रसारण
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, हाईएस्ट स्कोर और पूरा लेखा-जोखा जानें, आज भी इस टीम का पलड़ा है भारी

FAQ-

IPL 2026 का पहला मैच मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें?

आईपीएल 2026 का पहला मैच मोबाइल पर फ्री में देखने के लिए जियो हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड करना होगा।

RCB vs SRH का मैच किस चैनल पर आएगा?

RCB vs SRH का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित