IND vs USA Playing 11: ईशान किशन या संजू सैमसन? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IND vs USA Playing 11: T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में सिर्फ एक दिन शेष बचा है और टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के साथ कोलंबो में खेला जाना है। यह मैच शाम के 7:00 बजे खेला जाएगा और इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 भी साफ हो चुकी है। हालांकि टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द ईशान किशन और संजू सैमसन में से किसी एक को चुनने पर है। इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक के चुने जाने पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, इसके बारे में जान लेते हैं।

IND vs USA Playing 11 T20 World Cup 2026
IND vs USA Playing 11 T20 World Cup 2026

ईशान किशन या संजू सैमसन

दरअसल टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है और उसे कुल चार मुकाबले खेलने हैं और पहले मुकाबले की शुरुआत यूएसए के साथ होने वाली है। मगर सबसे बड़ा सिरदर्द पहले मुकाबले के लिए ही बना हुआ है, क्योंकि मुंबई में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के लिए प्लेइंग 11(India vs USA Playing 11) को तैयार करने में परेशानी हो रही है। हालांकि सब कुछ सही है, लेकिन ईशान किशन और संजू सैमसन में से किसी एक का चुनाव करना दोनों को असमंज में डाले हुए है।

इन दोनों खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन सभी 5 मैचों में फ्लॉप रहे है। वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन ने एक तूफानी शतक लगाते हुए 200 से ज्यादा रन बनाएं है। संजू भले ही फ्लॉप रहें है मगर एक अनुभवी विकेटकीपर के साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी है, लेकिन ईशान किशन का हालिया प्रदर्शन और वानखेड़े की छोटी बाउंड्री होने के कारण प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की करता है।

ईशान के खेलने पर भारत की संभावित प्लेइंग 11(IND vs USA Playing 11)

नंबरखिलाड़ीभूमिकाटीम के लिए
1अभिषेक शर्माओपनरपपावरप्ले में विस्फोटक शुरुआत देना
2ईशान किशन (WK)ओपनर
बाएं-दाएं हाथ का कॉम्बिनेशन
3सूर्यकुमार यादव (C)बल्लेबाज
दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज और कप्तानी में माहिर
4तिलक वर्माबल्लेबाज
मिडिल ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी करने की क्षमता
5हार्दिक पांड्याऑलराउंडर
गेंदबाजी और फिनिशर का रोल
6रिंकू सिंहफिनिशर
टीम इंडिया का असली फिनिशर किंग
7अक्षर पटेलऑलराउंडरगेंदबाजी के साथ रन बनाने में माहिर
8वाशिंगटन सुंदरस्पिनर
पावरप्ले का किफायती विकल्प
9रवि बिश्नोईगेंदबाज
गुगली से फंसाने में माहिर
10अर्शदीप सिंहतेज गेंदबाज
डेथ ओवर्स में यॉर्कर स्पेशलिस्ट
11जसप्रीत बुमराहतेज गेंदबाज
टीम इंडिया का मुख्य हथियार

USA की संभावित प्लेइंग 11

स्टीवन टेलर, एंड्रिस गॉस, मोनांक पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, लहरमीत सिंह, शेडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान

संजू या ईशान किसका पलड़ा भारी

टीम मैनेजमेंट यूएसए के साथ होने वाले इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहती है, क्योंकि उस के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी है जो काफी सालों से खेल रहे हैं। इसलिए प्लेइंग इलेवन में संजू की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। संजू सैमसन लगातार खेल रहे हैं और उसके बाद भी T20 सीरीज में फ्लॉप रहे है वही ईशान किशन ने 2 साल बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और उसके बाद तूफानी शतक लगाया और सबसे ज्यादा रन बनाएं है। इसलिए प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- ICC T20I Ranking 2026: ईशान किशन की लंबी छलांग, 32 खिलाड़ियों को पछाड़कर मचाया तहलका

Cricgyan से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment