IND vs NZ T20 Schedule 2026: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल देखें, साथ में दोनों टीमों की स्क्वाड भी जानें

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

IND vs NZ T20 Schedule 2026 (Updated): टीम इंडिया इस समय आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयारियों में लगी हुई है। इन दोनों टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दोनों फॉर्मेट की सीरीज खेल रही है। हालांकि वनडे सीरीज में टीम इंडिया को कीवी टीम ने 2-1 से हरा दिया है, मगर अब भारतीय टीम के पास इन पांच टी20 मैचों की सीरीज में हार का बदला लेने का अच्छा मौका है। तो आइए अब भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 शेड्यूल(india vs new zealand t20 schedule 2026) जान लेते है।

IND vs NZ T20 Schedule 2026

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 शेड्यूल (IND vs NZ T20 Schedule 2026)

दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है और अब पांच मैचों की टी20 सीरीज(india vs new zealand t20 schedule 2026) खेली जानी है, जो फरवरी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बेहद अहम है। इस सीरीज के प्रदर्शन के अनुसार ही वर्ल्ड कप के लिए बेहतरीन प्लेइंग11 तैयार की जा सकती है, इसलिए सभी खिलाड़ियों के पास बेहतरीन खेल दिखाने का अच्छा मौका है। इस टी20 सीरीज(ind vs nz t20 series start date 2026)का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में शाम के 7 बजे खेला जाएगा और ये सभी मैच इसी समय खेले जाने है।

जबकी दूसरा टी20 मैच 23 जनवरी को रायपुर, तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में और चौथा टी20 मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वहीं पांचवे और आखिरी टी20 मैच की बात करें तो 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है।

मैचटीमतारीखसमय स्थान
पहला T20Iभारत बनाम न्यूज़ीलैंड21 जनवरी 2026, बुधवारशाम के 7 बजे
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
दूसरा T20Iभारत बनाम न्यूज़ीलैंड23 जनवरी 2026, शुक्रवारशाम के 7 बजे
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
तीसरा T20Iभारत बनाम न्यूज़ीलैंड25 जनवरी 2026, रविवारशाम के 7 बजे
ACA स्टेडियम, गुवाहाटी
चौथा T20Iभारत बनाम न्यूज़ीलैंड28 जनवरी 2026, बुधवारशाम के 7 बजे
डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम
पांचवां T20Iभारत बनाम न्यूज़ीलैंड31 जनवरी 2026, शनिवारशाम के 7 बजे
ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

ये भी पढ़ें- ICC Men’s T20 World Cup 2026 Full Schedule: इस दिन शुरू होगा सबसे बड़ा महासंग्राम, सभी टीमों का शेड्यूल देखें

ये भी पढ़ें- Big Bash League Schedule 2025-26: बिग बैश लीग का पूरा शेड्यूल देखें, साथ में सभी टीमों की स्क्वाड भी जानें

सीरीज से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

  • दरअसल न्यूज़ीलैंड की टीम भारत के दौरे पर है और इस शेड्यूल के जरिए (ind vs nz 2026 t20 schedule) भारतीय पिचों को समझने की कोशिश कर रही है।
  • इस दौरे में पहले वनडे सीरीज(india vs new zealand t20 series schedule 2026) खेली गई है, जिसमें टीम इंडिया को सीरीज से हाथ धोना पड़ा है। मगर अब इस टी20 सीरीज में बदला लेने का अच्छा मौका है।
  • यह टी20 सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसके तुरंत बाद वर्ल्ड कप भी है। इसलिए तैयारी करने के लिए यह शानदार अवसर है।
  • इस टी20 सीरीज के लिए पांच अलग-अलग शहरों को चुना गया है और सभी मैच शाम को खेले जाने है।

ये भी पढ़ें- SA T20 League Schedule 2025-26: साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पूरा शेड्यूल देखें, सभी 6 टीमों की स्क्वाड भी जानें

भारत की टी20 स्क्वॉड (India T20 Squad for NZ 2026)

इस दौरे पर सबकी निगाहें टीम टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड पर टिकी हुई है, क्योंकी आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। वही चोटिल तिलक वर्मा इस सीरीज से बाहर हो गए है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है। अगर न्यूज़ीलैंड की बात करें तो मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालने वाले है।

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड- मिचेल सेंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, बेवन जैकब्स, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज कब से शुरू होने वाली है?

11 जनवरी से

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज कब से शुरू होगी?

21 जनवरी से

Leave a Comment