IND vs NZ: टी20 में कौन है असली ‘बॉस’? हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में देखें किसका पलड़ा भारी और कौन किस पर पड़ा भारी

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IND vs NZ Head to Head T20 Records: इस समय भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही है, जिसका आगाज 21 जनवरी, 2026 से हुआ है। इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके है और दोनों में भारत ने जीत हासिल की है। मगर क्या आप जानना चाहते है की टी20 इतिहास में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का हेड टू हेड रिकार्ड्स क्या है और किस टीम का पलड़ा भारी है तो आइए पूरी जानकारी देख लेते है।

ind vs nz head to head t20 record

दरअसल भारत और न्यूज़ीलैंड दोनों ही टी20 की बेहतरीन टीमें है और दोनों के बीच ज्यादातर मुकाबले काफी रोमांचक होते है। ये दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो बल्लेबाजों और गेंदबाजों में भी काफी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सुपर ओवर भी खेले जा चुके है, इसलिए आप अंदाजा लगा सकते हो की मुकाबले रोमांचक होते है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स में देखें किसका पलड़ा भारी (IND vs NZ Head to Head T20)

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अभी तक 27 टी20 मुकाबले खेले जा चुके है, जिनमें से भारत ने 16 मैच जीते है और न्यूज़ीलैंड ने 10 मैच अपने नाम किए है। इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच टाई भी हुआ है और 2 बार सुपर ओवर खेले गए है, जिनमें टीम इंडिया ने बाजी मारी है। अगर भारत के मैदानों पर खेले गए मैचों की बात करें तो 13 मैचों में से टीम इंडिया ने 9 और कीवी टीम ने 4 मुकाबले अपने नाम किए है। वहीं न्यूज़ीलैंड में खेले गए 12 मुकाबलों में भारत ने 7 और कीवी टीम ने सिर्फ 4 मैच जीते है। जबकी दो मैच दूसरे देश मैदानों पर खेले गए है, जिनमें न्यूज़ीलैंड ने बाजी मारी है।

विवरणकुल मैचभारत जीतान्यूज़ीलैंड जीता
टाई/अन्य
कुल टी20 मुकाबले2716101
भारत के मैदानों पर13940
न्यूज़ीलैंड के मैदानों पर12741
दूसरे देश के मैदानों पर2020
  • इन मुकाबलों में भारत और न्यूज़ीलैंड(IND vs NZ T20 Head to Head Records) के बीच 2 मुकाबले ऐसे भी हुए है, जिनमें सुपर ओवर हुआ था और दोनों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसलिए भारत को सुपर ओवर का किंग भी कहा जाता है।
  • अगर दोनों देशों के मैदानों पर खेले गए मैचों की बात करें तो हमेशा ही भारत का दबदबा रहा है और टीम इंडिया ने कई बार कीवी टीम को बड़े अंतर से हराया है।
  • हालांकि ये दोनों टीमें दो बार अलग-अलग देशों के मैदानों पर भिड़ी है, जिनमें न्यूज़ीलैंड ने भारत को करारी मात दी थी।

टी20 में कौन है असली ‘बॉस’

दोनों टीमों के टी20 आंकड़े(India vs New Zealand T20 Head to Head Records) देखने के बाद ये तो साफ हो गया है की भारत ही असली बॉस है। अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो इसमें भी टीम इंडिया 2-0 से आगे है और सीरीज अपने नाम करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। वहीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो रोहित शर्मा हमेशा ही कीवी टीम पर भारी पड़े है और उनके टी20 से संन्यास लेने के बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव मिलकर पूरी टीम की बैंड बजा रहे है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd T20: गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, जानें क्या आज भी चलेगा अभिषेक शर्मा का बल्ला?

निष्कर्ष-

भारत और न्यूज़ीलैंड के टी20 हेड टू हेड रिकार्ड्स की ये जानकारी हमारे एक्सपर्ट ने दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी टी20 मुकाबलों पर नजर डालकर आपके सामने पेश किया है। ये आंकड़े समय-समय पर बदलते रहते है, इसलिए ताजा आंकड़ों के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।

FAQ-

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 में किस टीम का पलड़ा भारी है?

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाएं है?

रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 511 रन बनाएं है।

Leave a Comment