IND vs NZ 3rd T20 Pitch Report: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 25 जनवरी को खेला जाना है। इसलिए हम आपके लिए इस मैच की पूरी रिपोर्ट लेकर आए है और साथ में ये भी बताने वाले है की अभिषेक शर्मा का बल्ला इस मैदान पर कहर बरपाएगा या फिर शांत रहने वाला है।

भारत ने इस टी20 सीरीज(India vs New Zealand T20 Series 2026) के पहले दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है और सीरीज को अपने नाम करने के लिए यह मैच जीतना जरुरी है। वहीं न्यूज़ीलैंड अभी भी पहली जीत के लिए तरस रही है और इस मैच में जीत के इरादे से उतरने वाली है। अगर टीम इंडिया की बात करें तो सभी खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखा रहे है और लंबे समय बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपनी लय में लौट आए है।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरे मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 3rd T20 Pitch Report)
दोनों टीमों के बीच इस अहम मुकाबले की बात करें तो गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी पिच को लेकर एक्सपर्ट ने खुश कर देने वाला बयान दिया है। एक्सपर्ट के मुताबिक और इस मैदान के पुराने आंकड़ों के अनुसार यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है और काफी सपाट होने के कारण गेंद सीधी बल्ले पर आती है।
इस पिच(Guwahati Stadium Pitch Report) पर गेंद बाउंस भी होती है, जिससे बल्लेबाजों को अतिरिक्त फायदा मिलता है। इसके साथ ही बॉउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज आसानी से छक्के लगा लेते है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के लिए यह पिच काफी मददगार साबित हो सकती है।
गेंदबाजों की होगी हवा टाइट
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच(Barsapara Cricket Stadium Pitch Report) पर गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना काफी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि गेंद ज्यादा स्विंग नहीं होती है। हालांकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज अपनी यॉर्कर गेंदों से विकेट निकाल सकते है।
ये भी पढ़ें- T20 इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें, भारत को टक्कर दे रही ये टीम
गुवाहाटी में ओस सबसे बड़ा फैक्टर
जैसा हमने आपको बताया है की गेंदबाजों को विकेट लेने में काफी परेशानी होने वाली है और इसमें सबसे बड़ा रोल ओस का रहने वाला है। हालांकि पहली पारी में नई गेंद से पेसर्स को कुछ सफलता मिल सकती है, लेकिन शाम होते ही ओस काफी मात्रा में गिरने लग जाती है। इसलिए बाद में गेंद गीली होने के कारण बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा मिलता। है
टॉस और औसत स्कोर भी जानें
गुवाहाटी में शाम के मैचों में टॉस जीतने के बाद कप्तान हमेशा ही पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है, ताकि बाद में लक्ष्य चेज करने में आसानी होती है। अगर इस मैदान के टी20 आंकड़े देखें तो कुल 7 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले गए है, जिनमें से 3 मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए और 3 मैच मैच बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए है।
हालांकि आईपीएल के ज्यादातर मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ज्यादा मैच जीतने में कामयाब रहती है। वहीं औसत स्कोर दोनों पारियों में 150 रन से ज्यादा का रहता है। अगर बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर टी20 के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो 2022 में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 237 रन का बनाया था।
| मैच के बारे में | आंकड़े |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 150-175 रन |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 150-175 रन |
| हाईएस्ट स्कोर | 237 रन |
| पिच का प्रकार | बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है |
गुवाहाटी का मौसम जानें
मैच के दिन मौसम विभाग द्वारा जो रिपोर्ट बताई गई है, उसके अनुसार बारिश के कोई भी चांस नहीं है। हालांकि शाम होते ही ओस गिरना शुरू हो जाएगी और दूसरी पारी शुरू होने तक काफी मात्रा बढ़ जाएगी।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।









