IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और तीसरा निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी 2026 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इंदौर में खेले जाने वाले सभी मुकाबले काफी रोमांचक होते है और यहां की पिच भी हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जाती है। तो आइए भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस निर्णायक मैच की पूरी पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की रणनीति जान लेते है।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (India vs New Zealand 3rd ODI)
दोनों देशो के बीच खेली जा रही इस वनडे सीरीज के अभी तक 2 मुकाबले खेले गए है और दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम किया है। अब इंदौर में खेला जाने वाला यह मैच काफी अहम है, क्योंकि यह आखिरी मुकाबला है और इसे जीतकर दोनों का लक्ष्य सीरीज पर कब्जा करने का है। मगर इंदौर की पिच(Indore Stadium Pitch Report) को समझना न्यूज़ीलैंड के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 3rd ODI Pitch Report)
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दोपहर के 1:30 बजे शुरू होने वाला है और ये मैदान भारत के सबसे छोटे मैदानों में से एक है। अगर इसकी पिच(Holkar Stadium Pitch Report) की बात करें तो खासकर लाल मिट्टी से बनाई गई है और यह काफी सपाट भी है।
- अक्सर लाल मिट्टी की पिच को गेंदबाजों की मदद करने के लिए जाना जाता है, मगर बॉउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज हमेशा ही हावी रहते है और चौके-छक्कों की बौछार करते है।
- इस मैदान की बॉउंड्री का आकार 60-65 मीटर के आसपास ही है, इसलिए आराम से शॉट खेलने के बाद भी गेंद बॉउंड्री के पार चली जाती है। यह मैदान रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल सोने पे सुहागा है।
ओस एक बड़ा फैक्टर
इंदौर में खेले जाने वाले इस मुकाबले में ओस एक बड़ा फैक्टर साबित होने वाली है, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर बनाती है तो दूसरी पारी में ओस गिरने से लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाएगा। अगर गेंदबाजों की बात करें तो पहली पारी में विकेट लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, मगर बाद में ओस गिरने से गेंदबाजों के लिए ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- भारत और न्यूज़ीलैंड की टी20 स्क्वाड का हुआ ऐलान, इन धाकड़ खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी दोनों टीमें
औसत स्कोर भी जानें
इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर अभी तक 12 वनडे मैच खेले गए है, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच अपने नाम किए है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 418 रन का है, जो भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। अगर सबसे कम की बात करें तो 109 रन है और ये भी भारत ने ही बनाया था।
दोनों टीमों की रणनीति जानें
इंदौर के इस छोटी बॉउंड्री वाले मैदान पर दोनों टीमों की रणनीति बहुत ही अहम और आक्रमक होने वाली है। भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम इस मैदान का पिछला रिकॉर्ड देखते हुए आक्रमक अंदाज में खेलने वाली है। अगर टीम इंडिया की बात करें तो रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी रहने वाली है, ताकि शुरूआती ओवरों में अच्छी शुरुआत दिला सकें। वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम भी अपने पेस अटैक के साथ भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए खास रणनीति बनाने वाली है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।








