KKR vs RR Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में 19 अप्रैल को केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा। जहाँ एक तरफ दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी और फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है की इस मैच में पिच कैसा व्यवहार करने वाली है। क्या पिच पर रनों की बरसात होगी या फिर गेंदबाजों का बोलबाला रहने वाला है, तो आइए पिच के बारे में जान लेते है।

पिच का असली सच जानें (KKR vs RR Pitch Report)
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच को हमेशा से बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता रहा है और आईपीएल 2026 में भी पिच का बर्ताव ऐसा ही चल रहा है। मौजूदा सीजन में इस मैदान पर तीन मैच खेले जा चुके है, जिनमें से एक मैच बारिश से रद्द हो गया था जबकी 2 में बल्लेबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिली थी। तो आइए अब एक्सपर्ट की राय भी जान लेते है
बल्लेबाजों के लिए: ईडन गार्डन्स की पिच (Eden Gardens Pitch Report) की सतह सपाट है और गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है। हालांकि नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग जरूर मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।
गेंदबाजों के लिए: स्पिनर्स के लिए सिर्फ मिडिल ओवर्स में विकेट लेने के चांस रहते है, क्योंकि टर्न और ग्रिप मिलने की संभावना रहती है। हालांकि छोटी बॉउंड्री होने के कारण गेंदबाजों को अपनी लेंथ पर बहुत सतर्क रहना होगा, वर्ना उनपर चौके-छक्कों की बरसात हो सकती है।
यह भी पढ़ें- KKR vs RR में से किसका पलड़ा है भारी? हेड टू हेड और पिछले 5 मैचों के चौंकाने वाले आंकड़े
टॉस और औसत स्कोर का अहम रोल
कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर टॉस जीतते ही जीत तय मानी जाती है, क्योंकि यहां टॉस का अहम रोल होता है। अक्सर इस मैदान पर टॉस जितने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला करता है, क्योंकि लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाता है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 180 रन से ज्यादा का माना जाता है और पावरप्ले में भी खूब रन बनते है।
| विवरण | आंकड़े |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 185 – 195 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 180 – 190 |
| सर्वोच्च स्कोर (इस मैदान पर) | 230+ |
| पिच का प्रकार | बैटिंग फ्रेंडली |
यह भी पढ़ें- IPL 2026: क्या अब KKR का सफर खत्म? लगातार 6वीं हार के बाद पॉइंट्स टेबल में मचा हाहाकार!
आज के मैच के लिए जरुरी सलाह
अगर आप आज के मैच के लिए टीम बना रहे हैं, तो इन बातों को ध्यान में रखें:
टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज: ईडन गार्डन्स में पावरप्ले के दौरान टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को ज्यादा मौके मिलते हैं, क्योंकि गेंद नई होती है और उछाल भी होता है।
स्पिनर्स की भूमिका: अगर पिच थोड़ी सूखी हुई तो कलाई के स्पिनर्स बीच के ओवरों में खेल पलट सकते हैं, जिनमें केकेआर की तरफ से सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती बड़ा रोल अदा कर सकते है।
डेथ बॉलर्स: आखिरी के ओवर्स में गेंदबाजी करना मुश्किल होता है, मगर जो गेंदबाज यॉर्कर डालना जानता है वो मार खाने से बच जाता है।
यह भी पढ़ें- KKR की हार का ‘विलेन’ कौन? जीत की दहलीज पर फिर फिसली कोलकाता, देखें मैच का पूरा हाल
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





