KKR vs RR Dream11 Team: प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें, वैभव नहीं केकेआर के ये खिलाड़ी पड़ेगा भारी

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

KKR vs RR Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में एक तरफ पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच चुकी केकेआर और टॉप 3 पर बनी हुई राजस्थान रायल्स आमने-सामने होने वाली है। इस सीजन में भले ही केकेआर पिछड़ी हुई है, लेकिन हमेशा से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई है। तो आइए इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जान लेते है।

KKR vs RR Dream11 Prediction in Hindi

केकेआर बनाम आरआर (KKR vs RR Dream11 Team)

आईपीएल 2026 का यह सीजन इन दोनों टीमों के लिए अलग-अलग रहा है, क्योंकि एक तरफ केकेआर ने अभी तक सबसे निराशजनक प्रदर्शन किया है और लगातार मुकाबले हार रही है। केकेआर ने अभी तक इस सीजन में 6 मुकाबले खेले है, जिनमें अभी तक 1 भी जीत नसीब नहीं हुई है और सबसे आखरी स्थान पर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 में से 4 मैच अपने नाम किए है और 8 अंको के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। इसलिए इस मुकाबले में राजस्थान से ज्यादा केकेआर की इज्जत दांव पर लगी हुई है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
स्थानटीममैचजीतहारNRअंकNRR
1PBKS54019+1.067
2RCB54108+1.503
3RR54108+0.889
4GT53206+0.018
5SRH52304+0.576
6DC42204+0.322
7LSG52304-0.804
8CSK52304-0.846
9MI51402-1.076
10KKR60511-1.149

KKR vs RR Pitch Report in Hindi

केकेआर बनाम राजस्थान के बीच यह महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर ले 3:30 बजे खेला जाना है और इस मैदान पर इस सीजन का यह चौथा मैच खेला जाएगा। अगर पहले तीनों मुकाबलों की बात करें तो उनमें से एक बारिश के कारण रद्द हो गया था और दो मैचों में पिच ने बल्लेबाजों की मदद की थी। ईडन गार्डन्स की पिच की खास बात यह भी है को इसको बल्लेबाजों के हिसाब से बनाया गया है, इसलिए बल्लेबाज यहां बड़ा स्कोर आसानी से बना लेते है।

जबकी गेंदबाजों के लिए यह पिच कम मदद करती है, लेकिन शुरूआती ओवरों में और डेथ ओवरों में उन्हें विकेट लेने का मौका भी देती है। इस पिच पर पेसर्स को ज्यादा और स्पिनर्स को कम विकेट मिलते है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे मिस्ट्री स्पिनर इस मुकाबले में बड़ा रोल अदा कर सकते है।

ईडन गार्डन्स की पिच का औसत स्कोर

यहां खेले जाने वाले आईपीएल मैचों में औसत स्कोर 180 से ज्यादा रन का रहता है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से स्कोर को हासिल भी कर लेती है। मगर यह मैच दोपहर को खेला जाना है, इसलिए पिच के साथ मैच का भी पूरा माहौल बदल जाता है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुकाबला जितने में कामयाब रहती है।

KKR vs RR का हेड टू हेड रिकॉर्ड

केकेआर बनाम आरआर आईपीएल की 2 ऐसी टीमें है, जिनके बीच टक्कर के मुकाबले होते है, इसलिए अभी तक खेले गए 32 मैचों में से कोलकाता ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते है। वहीं पिछले 5 मैचों के आंकड़े देखें तो 2-2 की टक्कर है और एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था। इसके अलावा केकेआर का हाईएस्ट स्कोर 223 रन का है और राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 224 रन का है, जो दोनों ने आईपीएल 2024 में एक-दूसरे के खिलाफ बनाया था।

विवरणआंकड़े
कुल मैच खेले गए32
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जीत16
राजस्थान रॉयल्स (RR) की जीत14
कोई परिणाम नहीं (NR)2
KKR का सर्वोच्च स्कोर (vs RR)223 रन
RR का सर्वोच्च स्कोर (vs KKR)224 रन

KKR vs RR की संभावित प्लेइंग 11

KKR Playing11- टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (C), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (WK), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

RR Playing11- यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

वैभव नहीं, ये खिलाड़ी मचाएगा तबाही

अक्सर लोग वैभव सूर्यवंशी पर नजर रखते हैं, लेकिन इस मैच के लिए हमारा ‘एक्स-फैक्टर’ खिलाड़ी सुनील नरेन हैं।

  • ईडन गार्डन्स की पिच स्पिन और बल्लेबाजी के अनुकूल होती है।

  • नरेन न केवल विकेट निकाल सकते हैं बल्कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर रहे हैं।

  • राजस्थान के टॉप ऑर्डर को नरेन की रहस्यमयी स्पिन को पढ़ना आसान नहीं होगा।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH Playing 11: हेड-अभिषेक को रोकने के लिए पंजाब ने बनाया मास्टर प्लान, मुल्लांपुर में ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित