IPL इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 धाकड़ बल्लेबाज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट और आंकड़े!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RCB Most Runs List in IPL: दोस्तों, आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और पहले मैच में ही आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना होने वाला है। पिछली बार की चैंपियन आरसीबी इस बार पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने वाली है और टीम के धाकड़ खिलाड़ी इस बार भी रनों की बारिश करने वाले है। मगर क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं और टॉप 10 लिस्ट (RCB ke liye sabse jyada run) में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं, तो आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

top-10-rcb-most-runs-in-ipl-history-all-time-hindi

RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज (Most Runs for RCB in IPL)

1. विराट कोहली

जब भी आईपीएल में रिकार्ड्स की बात होती है तो विराट कोहली का नाम सबसे पहले लिया जाता है, क्योंकि कोहली ने अनेकों रिकॉर्ड बनाएं है। अगर आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रनों की बात करें तो विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने अभी तक 267 मैचों में 132.85 स्ट्राइक रेट से 8661 रन (Virat Kohli IPL Runs) बनाए हैं।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

विराट कोहली न केवल आरसीबी बल्कि आईपीएल इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्होंने आरसीबी के लिए 8000 रनों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें 8 शतक शामिल हैं। वे आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक केवल एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है।

2. एबी डिविलियर्स

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स आईपीएल में आरसीबी के लिए 2011 से लेकर 2021 तक खेले है। कोहली के बाद एबी डिविलियर्स को आरसीबी के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है और उन्होंने 41 से ज्यादा की औसत और 158.33 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 157 मैचों में 4522 रन (AB de Villiers IPL Runs for RCB) बनाएं है।

एबी डिविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी को कई हारे हुए मैच भी जिताए हैं। इसके अलावा कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी को आईपीएल इतिहास की सबसे महान जोड़ी माना जाता है।

ये भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास में CSK के 10 सबसे बड़े स्कोर देखें, धोनी की कप्तानी में कब-कब बना रनों का पहाड़

3. क्रिस गेल

आरसीबी को महान बनाने में जितना योगदान कोहली और डिविलियर्स का माना जाता है, उतना ही योगदान क्रिस गेल का भी है। गेल ने भी आरसीबी के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

अगर क्रिस गेल के रनों की बात करें तो 2011 से 2017 तक उन्होंने आरसीबी के लिए 91 मैच खेले थे, जिनमें 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3420 रन (Chris Gayle IPL Runs for RCB) बनाए हैं। गेल ने आरसीबी के लिए 5 शतक और 21 अर्धशतक भी जड़े है और नाबाद 175 रन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बनाया हुआ है।

RCB Most Runs List-

खिलाड़ी का नाममैचकुल रनस्ट्राइक रेट100/50
विराट कोहली2678661132.858/63
एबी डिविलियर्स1574522158.332/37
क्रिस गेल913420154.45/21
फाफ डु प्लेसिस451636146.990/15
जैक्स कैलिस461271113.170/11
ग्लेन मैक्सवेल521266159.240/12
राहुल द्रविड़521132119.660/5
देवदत्त पडिक्कल391131129.851/8
रजत पाटीदार421111154.31/9
दिनेश कार्तिक60937162.950/3

ये भी पढ़ें- आरसीबी की 10 सबसे बड़ी जीत देखें, जब बेंगलुरु के शेरों ने मैदान पर मचाया था कोहराम!

निष्कर्ष:

आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट से पता चलता है कि टीम के पास हमेशा से ही मैच विनर खिलाड़ियों की फौज रही है। हालांकि टीम को चैंपियन बनने में भले ही 18 साल लग गए थे, लेकिन इन बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित