T20 World Cup 2026: बारिश की एक बूंद ने पलटी ज़िम्बाब्वे की किस्मत, बिना मैच खेले कटाया सुपर-8 का टिकट

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

T20 World Cup 2026: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, और इसका ताजा उदहारण आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बिना मैच खेले ज़िम्बाब्वे जैसी टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी और सबसे ताकतवर टीम ऑस्ट्रेलिया पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

t20-world-cup-2026-zimbabwe-super-8-australia-knocked-out

आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे (T20 World Cup 2026)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मैच ग्रुप बी की टीम आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे(IRE vs ZIM) के बीच श्रीलंका में खेला जाना था। हालांकि ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है, जिसके बाद दोनों टीमों के मिले पॉइंट्स के अनुसार वर्ल्ड कप का पूरा समीकरण बदल गया है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

ये भी पढ़ें- RCB Playing 11 2026: विराट कोहली और फिल साल्ट मचाएंगे गदर, देखें बेंगलुरु की सबसे खतरनाक प्लेइंग-11

बारिश की एक बूंद ने पलटी ज़िम्बाब्वे की किस्मत

इस समय श्रीलंका में बारिश का मौसम बना हुआ है और इस मैच पर भी बारिश का संकट देखने को मिला है। ये मुकाबला आज दोपहर को 3 बजे पल्लेकेले में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण काफी देर तक मैच शुरू नहीं हो सका और आखिरी में अंपायर में मैच को रद्द करने का फैसला किया। इस मैच से पहले किसी ने नहीं सोचा था की बिना मैच खेले ज़िम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का पत्ता कट जाएगा।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: इटली ने कर दिया था ‘बड़ा उलटफेर’, बाल-बाल बचा इंग्लैंड! मुश्किल से कटा सुपर-8 का टिकट

बिना मैच खेले कटाया सुपर-8 का टिकट

इस मैच(IRE vs ZIM) के रद्द होने से आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे को 1-1 अंक दिया गया था, जिसके बाद बिना मैच खेले ही ज़िम्बाब्वे को सीधे सुपर-8 में प्रवेश मिल गया है। इस मैच से पहले ज़िम्बाब्वे के 2 मैचों में 4 अंक थे, जबकी आयरलैंड पहले ही बाहर हो चुका था। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के 3 मैचों में 2 अंक थे और वह ज़िम्बाब्वे की हार का इंतजार कर रहा था।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया का एक मैच भी बचा हुआ है जो 20 फरवरी को ओमान के साथ होने वाला है और उसे उम्मीद थी की इस मैच को अच्छे नेट रन रेट से जीतकर ज़िम्बाब्वे को पछाड़ा जाए और सुपर-8 में जगह बनाई जाए। मगर बारिश ने बड़ा उलटफेर कर दिया और ज़िम्बाब्वे को बिना मैच खेले सुपर-8 में एंट्री मिल गई।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित