RCB vs SRH Head to Head Record Hindi: आईपीएल 2026 का सबसे पहला मुकाबला 28 मार्च को दो धाकड़ टीमों आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम के 7:30 बजे शुरू होने वाला है, लेकिन क्या आप जानते है की आईपीएल में और इस मैदान पर दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड(rcb vs srh ka head to head record) क्या है और कौनसी टीम का पलड़ा भारी है।

आईपीएल 2026 का आगाज RCB vs SRH मुकाबले से
IPL 2026 का आगाज एक बेहद ही शानदार और हाई-वोल्टेज मुकाबले के साथ होने जा रहा है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। ये तो आप सभी को पता है की दोनों टीमों में धुरंधर खिलाड़ी शामिल है और जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात होना तय होता है।
इसलिए हम आपके लिए RCB vs SRH की पूरी राइवलरी, हेड-टू-हेड स्टैट्स और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स का डीप एनालिसिस लेकर आए हैं, ताकि आप मैच शुरू होने से पहले एक क्रिकेट एक्सपर्ट की तरह सब कुछ जान सकें।
RCB vs SRH: हेड टू हेड रिकॉर्ड और पूरा लेखा-जोखा
हम जब भी आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों (SRH vs RCB Head to Head Record) की बात करते हैं, तो SRH का पलड़ा हमेशा ही आरसीबी पर थोड़ा सा भारी नजर आता है। अभी तक आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 25 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से 11 मैच आरसीबी ने जीते है और 13 मैचों में हैदराबाद ने बाजी मारी है। SRH ने भले ही 13 मैच जीते हैं, लेकिन पिछले कुछ सीजनों में RCB ने कड़ी टक्कर दी है।
दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा ‘पेस बॉलिंग बनाम आक्रामक बैटिंग’ का माना जाता है। वहीं ESPNcricinfo के अनुसार दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु में 8 मुकाबले खेले गए है, जिनमें आरसीबी ने 5 और हैदराबाद ने 3 मैच जीते है।
| आंकड़े | आरसीबी (RCB) | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
| कुल खेले गए मैच | 25 | 25 |
| मैच जीते | 11 | 13 |
| मैच हारे | 13 | 11 |
| कोई नतीजा नहीं (टाई/रद्द) | 1 | 1 |
ये भी पढ़ें- RCB vs CSK Head to Head: आरसीबी और सीएसके का हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें, आज भी आगे है ये टीम
RCB vs SRH का हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर भी जानें
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले अक्सर कड़ी टक्कर के देखें जाते है और काफी रोमांचक भी होते है। अगर इनके हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो आईपीएल 2024 में इन दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल के सबसे बड़े स्कोर बनाए थे, जहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में SRH ने 287 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था और RCB ने भी 262 रन बनाकर कड़ी टक्कर दी थी। वहीं लोएस्ट स्कोर बनाने के मामले में आरसीबी ने हैदराबाद के सामने घुटने टेक दिए थे और 68 रन ही बना पाई थी, जबकी SRH का लोएस्ट स्कोर 125 रन का है।
| टीम | हाईएस्ट स्कोर (सबसे बड़ा स्कोर) | लोएस्ट स्कोर (सबसे कम स्कोर) |
| RCB | 262 रन | 68 रन |
| SRH | 287 रन | 125 रन |
ये भी पढ़ें- RCB Playing 11 2026: विराट कोहली और फिल साल्ट मचाएंगे गदर, देखें बेंगलुरु की सबसे खतरनाक प्लेइंग-11
पिछले 5 आईपीएल मैचों का रिजल्ट
दोनों टीमों के पिछले 5 मैचों पर नजर डालें (RCB vs SRH Last 5 Match Head to Head Records) तो एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती आई है।
आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने 42 रन से मैच अपने नाम किया।
आईपीएल 2024: आरसीबी ने 35 रनों से जीत दर्ज की।
आईपीएल 2024: SRH 25 रनों से जीता (ऐतिहासिक 287 रनों वाला मैच)।
आईपीएल 2023: RCB 8 विकेट से जीता (विराट कोहली का शानदार शतक)।
- आईपीएल 2022: SRH ने आरसीबी को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट किया था और 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
आईपीएल 2026 में कौन किसपर भारी
अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो दोनों टीमों में कई खूंखार खिलाड़ी शामिल है और मैच को पलटने का दम रखते है। अगर आरसीबी की बात करें तो ओपनिंग में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिल साल्ट और रन मशीन विराट कोहली है, जबकि हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड की खूंखार जोड़ी है। वहीं दोनों टीमों का मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत है और गेंदबाजी में भी दोनों के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं। इसलिए आईपीएल 2026 में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर होने वाली है।
FAQ-
RCB और SRH का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है?
दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए है, जिनमें आरसीबी ने 11 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले जीते है और 1 मैच टाई हुआ है।
आरसीबी का SRH के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर कितना है?
आरसीबी का SRH के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 262 रन का है।
SRH का आरसीबी के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर कितना है?
SRH का आरसीबी के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 287 रन का है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





