RCB vs SRH Prediction: विराट कोहली या ट्रैविस हेड? किसका चलेगा आज बल्ला, जानें पिच रिपोर्ट और सटीक आंकड़े

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

RCB vs SRH Fantasy Prediction in Hindi: आईपीएल 2026 का आगाज दो खूंखार टीमों के मुकाबले से हो रहा है और ये पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस मुकाबले की बात करें तो एक तरफ विराट कोहली की आरसीबी है तो दूसरी तरफ ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे खतरनाक खिलाड़ियों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद है। इस मुकाबले को लेकर सभी एक्सपर्ट्स का कहना है की दोनों टीमों में कड़ा मुकाबला होने वाला है और आंकड़ों के अनुसार उन्होंने अपनी फेंटेसी राय भी दी है।

ipl-2026-rcb-vs-srh-today-match-prediction-in-hindi-with-analysis

आरसीबी बनाम हैदराबाद (RCB vs SRH Ki Prediction)

आईपीएल 2026 का ये पहला मुकाबला 28 मार्च को शाम के 7:30 बजे बेंगलुरु में खेला जाना है। ये मैदान आरसीबी का घरेलू मैदान है और यहां खेले जाने वाले मैचों में उसी का दबदबा रहता है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने भी इस मैदान पर कई मुकाबले खेले हुए है जिनमें आरसीबी को कड़ी टक्कर दी है। हालांकि आरसीबी पिछले सीजन की विजेता टीम है और उसका हौसला पहले से ज्यादा मजबूत है, लेकिन हैदराबाद के खूंखार बल्लेबाजों को संभाल पाना इतना आसान नहीं है। तो आइए इस मैच का पूरा एनालिसिस जान लेते है, जैसे पिच के बारे में और दोनों टीमों का इस मैदान पर कैसा प्रदर्शन रहा है और किस खिलाड़ी के आंकड़े अच्छे है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का ये मैदान आईपीएल के मैचों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इस मैदान की पिच सभी बल्लेबाजों को बहुत पसंद आती है और साथ में इसकी बॉउंड्री भी छोटी है जिससे छक्के लगाने में आसानी होती है। इसलिए इसका सीधा मतलब ये है आरसीबी के लिए विराट कोहली और हैदराबाद के लिए हेड-अभिषेक की जोड़ी तहलका मचा सकती है।

वहीं गेंदबाजों के लिए चिन्नास्वामी की पिच थोड़ा बहुत नखरा करती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में नई गेंद ज्यादा स्विंग होती है। इसलिए जो भी टीम पहले गेंदबाजी करने वाली है वो अपने सबसे खतरनाक पेसर्स से पावरप्ले में गेंदबाजी करा सकती है। वहीं स्पिनर्स के लिए इस पिच पर बीच के ओवरों में राज छुपा हुआ है और उन्हें विकेट मिल सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो पेसर्स को ज्यादा विकेट मिले है।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Most Runs: दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, नंबर 1 का नाम चौंका देगा!

RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और हैदराबाद के बीच अभी तक आईपीएल में ये तो सभी को पता है की दोनों ही ताकतवर टीमें है और उच्च स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है। अभी तक दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 25 मुकाबले खेले गए है, जिनमें से 11 मैच आरसीबी ने जीते है और 13 मैचों में हैदराबाद ने बाजी मारी है। SRH ने भले ही 13 मैच जीते हैं, लेकिन पिछले कुछ सीजनों में आरसीबी ने कड़ी टक्कर दी है।

आंकड़ेआरसीबी (RCB)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
कुल खेले गए मैच2525
मैच जीते1113
मैच हारे1311
कोई नतीजा नहीं (टाई/रद्द)11

ये भी पढ़ें- IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, टॉस की भूमिका और पिछले रिकॉर्ड्स देखें

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

RCB Playing11- रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडीक्कल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी सुयश शर्मा

SRH Playing11- इशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Playing 11: मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव, केकेआर में भी इन 2 घातक खिलाड़ियों की एंट्री तय

आंकड़ों के अनुसार ये खिलाड़ी करने वाले है बेस्ट प्रदर्शन

दोनों टीमों (RCB vs SRH) के पिछले रिकॉर्ड और इस मैदान के आंकड़े देखते हुए हमारे एक्सपर्ट्स ने नतीजा निकाला है की आरसीबी की तरफ से विराट कोहली इस मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है, क्योंकि इसी मैदान पर उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शतक भी लगाया हुआ है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11 और fantasy टीम जानने के लिए हमारे whatsapp चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित