RCB vs SRH Playing 11 2026: आईपीएल के पहले मैच की संभावित प्लेइंग-11 जानें, इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 RCB vs SRH Playing 11: आईपीएल 2026 की शुरुआत सबसे धाकड़ टीमों में शामिल आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से हो रही है। 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले जाने वाले इस मैच की संभावित प्लेइंग 11 भी सामने आ गई है और दोनों टीमें अपने सबसे खूंखार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने (rcb vs srh today match playing11) वाली हैं।

ipl-2026-rcb-vs-srh-playing-11-in-hindi-first-match-analysis

आईपीएल 2026 की शुरुआत (IPL 2026 RCB vs SRH Playing 11)

इस बार आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी रोमांचक होने जा रही है, क्योंकि पहला ही मुकाबला दो खतरनाक टीमों के बीच खेला जा रहा है। इन दोनों टीमों ने मेगा ऑक्शन के बाद स्क्वाड में काफी बड़े बदलाव किए थे। जहां RCB की कमान अब रजत पाटीदार के हाथों में है, वहीं SRH ने ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को जोड़कर अपनी बैटिंग लाइन-अप को और भी खूंखार बना लिया है। तो आइए अब आईपीएल 2026 के पहले मैच की प्लेइंग 11 (IPL 2026 First Match Playing 11) जान लेते हैं।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

RCB की संभावित प्लेइंग-11

पिछले सीजन की तरह आरसीबी इस बार भी काफी संतुलित नजर आ रही है और टीम में वेंकटेश अय्यर के शामिल होने से मिडिल ऑर्डर भी पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। वहीं आरसीबी को विस्फोटक शुरुआत देने के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी है, जबकी गेंदबाजी में सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व गेंदबाज भुनेश्वर कुमार है जो स्विंग के बेताज बादशाह माने जाते है।

RCB Probable 11 2026:

  1. विराट कोहली

  2. फिल साल्ट (विकेटकीपर)

  3. देवदत्त पडिक्कल

  4. रजत पाटीदार (कप्तान)

  5. वेंकटेश अय्यर

  6. टिम डेविड

  7. क्रुणाल पांड्या

  8. रोमारियो शेफर्ड

  9. भुवनेश्वर कुमार

  10. जोश हेजलवुड

  11. यश दयाल

RCB Impact Player: बल्लेबाजी के दौरान जितेश शर्मा और गेंदबाजी के दौरान सुयश शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, हाईएस्ट स्कोर और पूरा लेखा-जोखा जानें, आज भी इस टीम का पलड़ा है भारी

SRH की संभावित प्लेइंग-11

पिछले सीजन में खतरनाक प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस बार और भी ज्यादा खूंखार बनी हुई है और आक्रमक अंदाज में खेलती हुई नजर आने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद को बेंगलुरु का एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम बहुत रास आता है और ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकती है। वहीं मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के आने से हैदराबाद का बैटिंग लाइन-अप सबसे खतरनाक बना हुआ है।

SRH Probable 11 2026:

  1. अभिषेक शर्मा

  2. ट्रेविस हेड

  3. ईशान किशन (विकेटकीपर)

  4. हेनरिक क्लासेन

  5. लियाम लिविंगस्टोन

  6. नीतीश कुमार रेड्डी

  7. पैट कमिंस (कप्तान)

  8. हर्षल पटेल

  9. जयदेव उनादकट

  10. अमित कुमार

  11. जीशान अंसारी

SRH Impact Player: पिच और स्थिति के अनुसार हैदराबाद अनिकेत वर्मा (बल्लेबाजी) या ब्रायडन कार्स (गेंदबाजी) को इम्पैक्ट प्लेयर बना सकती है।

ये भी पढ़ें- RCB Records in IPL: आरसीबी के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड देखें, तीसरे वाला तोड़ना तो नामुमकिन

इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगा सबसे ज्यादा दारोमदार (SRH vs RCB Playing11 2026) 

  • विराट कोहली (RCB): चिन्नास्वामी स्टेडियम विराट कोहली का सबसे पसंदीदा मैदान है और इसपर कोहली का बल्ला हमेशा आग उगलता है। इसलिए विराट कोहली इस मुकाबले में सीजन की शुरुआत एक बड़ी पारी खेलकर करना चाहेंगे।

  • ट्रेविस हेड (SRH): ट्रैविस हेड ने पिछले साल इसी मैदान पर आरसीबी के खिलाफ अपने बल्ले से कोहराम मचाया था, इसलिए इस मैच में सभी की नजरें हेड पर टिकी हुई है।

  • भुवनेश्वर कुमार (RCB): अपनी पुरानी टीम (SRH) के खिलाफ ‘स्विंग के सुल्तान’ भुवी का प्रदर्शन देखने लायक होगा। पावरप्ले में शुरुआती विकेट निकालने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर होगी।

Cricket News in Hindi और Latest Cricket News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Cricgyan News Hindi पर. Cricket News और IPL 2026 News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित