IPL 2026: RCB vs SRH पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर, जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच और मौसम का पूरा हाल!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

IPL 2026 RCB vs SRH Pitch Report: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होने जा रही है। यह मैच 28 मार्च की शाम को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है और जब भी दोनों टीमें यहां आमने-सामने होती है तो चौकों-छक्कों की बारिश होना तय माना जाता है।

ipl-2026-rcb-vs-srh-pitch-report-chinnaswami-stadium-hindi

RCB vs SRH: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का यह मैदान आरसीबी का होमग्राउंड है और इसे हमेशा ही बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। आईपीएल 2024 में इसी मैदान पर दोनों टीमों(SRH vs RCB) के बीच मैच खेला गया था, जिसमें आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना था। इसलिए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले की पिच रिपोर्ट(ipl 2026 first match pitch report) कैसी होने वाली है, इसके बारे में जान लेते है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)
  • बल्लेबाजों की मौज: चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच काफी सपाट होती है और गेंद सीधी बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। इसके अलावा बाउंड्री काफी छोटी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए यहाँ छक्के लगाना बहुत आसान होता है। इसलिए आरसीबी के फिल साल्ट और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं।
  • पेसर्स का रोल: चिन्नास्वामी की पिच (M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report) भले ही बल्लेबाजों को ज्यादा मदद करती है, लेकिन शुरुआत के ओवरों में नई गेंद को ज्यादा स्विंग भी करती है। हालांकि पेसर्स को विकेट लेने के लिए यॉर्कर और धीमी गति से गेंदबाजी करके विकेट लेने में आसानी होती है।
  • स्पिनर्स के लिए चुनौती: इस पिच पर सबसे ज्यादा परेशानी स्पिनर्स को होती है, क्योंकि उनको उम्मीद के मुताबिक टर्न बहुत कम मिलता है। हालांकि कुछ गेंदबाज अपनी चतुराई से बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाब हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Playing 11 2026: आईपीएल के पहले मैच की संभावित प्लेइंग-11 जानें, इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार

टॉस और ओस फैक्टर का बड़ा रोल

बेंगलरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शाम के समय खेले जाने वाले मैचों में ओस ही मैच का नतीजा तय करती है। टॉस के समय कप्तान का फैसला एक ही होता है की पहले गेंदबाजी को चुना जाए और बाद में ओस गिरने से लक्ष्य को चेज करने में आसानी हो सकें।

आँकड़े (T20/IPL Stats)
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड
कुल खेले गए IPL मैच100
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत43
लक्ष्य का पीछा करते हुए53
कोई नतीजा नहीं4
पहली पारी का औसत स्कोर170 रन
सबसे बड़ा स्कोर
287/3 (SRH vs RCB, IPL 2024)
सबसे छोटा स्कोर
82/10 (RCB vs KKR, IPL 2008)

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, हाईएस्ट स्कोर और पूरा लेखा-जोखा जानें, आज भी इस टीम का पलड़ा है भारी

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम: पिछले 5 आईपीएल मैचों का रिकॉर्ड

तारीखमुकाबलापरिणाम
स्कोरकार्ड
17 मई 2025RCB vs KKRमैच रद्द
(बारिश के कारण खेल नहीं हो सका)
03 मई 2025RCB vs CSKRCB 2 रनों से जीता
RCB: 213/5, CSK: 211/5
24 अप्रैल 2025RCB vs RRRCB 11 रनों से जीता
RCB: 205/5, RR: 194/9
18 अप्रैल 2025RCB vs PBKSPBKS 5 विकेट से जीता
RCB: 95/9 (14 ओवर), PBKS: 96/5
10 अप्रैल 2025RCB vs DCDC 6 विकेट से जीता
RCB: 163/7, DC: 169/4

RCB vs SRH Weather Report: बेंगलुरु मौसम का हाल

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले के लिए मौसम विभाग ने सभी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा है की मैच के दिन बारिश के कोई भी चांस नहीं है। मौसम विभाग का कहना है की दिन का तापमान लगभग 33°C रहेगा, जबकि शाम के समय यह गिरकर 25°C से 27°C के बीच आ जाएगा।

RCB vs SRH की संभावित प्लेइंग 11

1. RCB

  • ओपनर्स: विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर)

  • मिडल ऑर्डर: देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर

  • ऑलराउंडर्स: टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड

  • गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

  • इम्पैक्ट प्लेयर: बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा और गेंदबाजी के लिए सुयश शर्मा

2. SRH

  • ओपनर्स: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड

  • मिडल ऑर्डर: ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन

  • ऑलराउंडर: नीतीश कुमार रेड्डी

  • गेंदबाज: पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, अमित कुमार, जीशान अंसारी

  • इम्पैक्ट प्लेयर: स्थिति के अनुसार अनिकेत वर्मा (बल्लेबाजी) या ब्रायडन कार्स (गेंदबाजी)।

Cricket News in Hindi और Latest Cricket News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Cricgyan News Hindi पर. Cricket News और IPL 2026 News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित