IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में पिच का अहम रोल होने वाला है, इसलिए हम पिच से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आए है।

भारत और न्यूज़ीलैंड(India vs New Zealand T20 Series) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है, जिसके पहले मुकाबले में टीम इंडिया से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगर न्यूज़ीलैंड की बात करें तो पिछले मुकाबले में काफी संघर्ष करती नजर आई थी, मगर इस मुकाबले में पिच की हालात देखते हुए भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पिच रिपोर्ट (IND vs NZ 2nd T20 Pitch Report)
अगर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच(Raipur Stadium Pitch Report) की बात करें तो काली मिट्टी से बनाई गई है। एक्सपर्ट का कहना है की काली मिट्टी की पिच हमेशा ही बल्लेबाजों की मदद करती है, मगर इस मैदान की बॉउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों को ज्यादा ताकत से शॉट खेलने पड़ते है। यह मैदान भारत के बड़े मैदानों में से एक है, इसलिए खिलाड़ी दौड़ कर रन लेने में भलाई समझते है।
गेंदबाजों के लिए पिच का माहौल
पिच एक्सपर्ट ने बल्लेबाजों के साथ गेंदबजों के लिए भी इस पिच से मदद मिलने की संभावना जताई है और कहा है कि शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छा फायदा हो सकता है। जबकी स्पिनर्स को जब मदद मिलेगी तब गेंद पुरानी हो जाएगी और आसानी से विकेट भी मिल सकते है।
टॉस और औसत स्कोर का महत्व
क्रिकबज के आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर अभी तक 1 ही इंटरनेशनल टी20 मैच खेला गया है, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 174 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 154 रन बना था। यह मैच साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था और टीम इंडिया ने मैच को 20 रन से अपने नाम किया था। अगर टॉस की बात करें तो दोनों टीमों का एक ही लक्ष्य रहने वाला है की पहले बल्लेबाजी करके उच्च स्कोर बनाया जाए और लक्ष्य को सफलतापूर्वक बचाया जाए।
| पिच के बारे में | आंकड़े |
| औसत पहली पारी का स्कोर | 165-180 रन |
| औसत दूसरी पारी का स्कोर | 150-170 रन |
| उच्चतम स्कोर | 174 रन |
| पिच का प्रकार | बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा |
मैच के दिन मौसम का हाल
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले पर बारिश के कोई भी चांस नहीं है। पुरे दिन मौसम साफ रहेगा और शाम को 8 बजे के बाद ओस गिरने की संभावना है।
निष्कर्ष
भारत और न्यूज़ीलैंड दूसरे टी20 मुकाबले की पिच रिपोर्ट को हमारे एक्सपर्ट द्वारा पुराने आंकड़ों का गहन अध्यन करने के बाद आपके सामने प्रस्तुत किया गया है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।









