ICC Men’s T20 World Cup 2026 Full Schedule List in Hindi: क्रिकेट के सबसे बड़े महासंग्राम यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस महाकुंभ में कुल 20 टीमें भाग ले रही है, जिनमें कड़ी टक्कर होने वाली है। हालांकि अभी तक आईसीसी द्वारा इसके शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है, मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावित t20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल जारी हुआ है।

इस दिन शुरू होगा सबसे बड़ा महासंग्राम(ICC Men’s T20 World Cup 2026 Start Date)
आपको बता दे की यह टी20 वर्ल्ड कप 10वीं बार खेला जा रहा है और हर 2 साल के अंतराल पर इसका आयोजन किया जाता है। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप को भी साल 2024 के वर्ल्ड कप जैसा रखा गया है, जिसमें कुल 20 टीमें भाग लेगी और सभी के बीच 55 मैच खेले जाएंगे। हालांकि इस बार 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये टूर्नामेंट 6 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाना है और इसका फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
| टूर्नामेंट |
10वाँ आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप
|
| कहां खेला जाएगा | भारत और श्रीलंका में होने की संभावना |
| संभावित तारीख | 6 फरवरी से 8 मार्च तक होने की संभावना |
| कुल टीमें | 20 टीमें भाग लेंगी |
| कुल मैच | 55 मैच खेले जाएंगे |
| डिफेंडिंग चैंपियन | पिछली बार भारत जीता |
| टूर्नामेंट फॉर्मेट | साल 2024 के फॉर्मेट जैसा |
भारत के संभावित मैदान(T20 World Cup 2026 Venue India)
| स्थान | मैदान |
| अहमदाबाद | नरेंद्र मोदी स्टेडियम |
| मुंबई | वानखेड़े स्टेडियम |
| बेंगलुरु | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम |
| चेन्नई | चेपॉक स्टेडियम |
| कोलकाता | ईडन गार्डन स्टेडियम |
श्रीलंका के संभावित मैदान(T20 World Cup 2026 Venue Sri Lanka)
| स्थान | मैदान |
| कोलंबो | आर. प्रेमदासा स्टेडियम |
| पल्लेकेले | पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 20 टीमें(T20 World Cup 2026 All Team List)
| टीम | ऐसे एंट्री मिली |
| भारत | मेजबान |
| श्रीलंका | मेजबान |
| अफगानिस्तान |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| ऑस्ट्रेलिया |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| बांग्लादेश |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| इंग्लैंड |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| दक्षिण अफ्रीका |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| संयुक्त राज्य अमेरिका |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| वेस्टइंडीज |
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शीर्ष 7 टीमें
|
| आयरलैंड |
आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से
|
| न्यूजीलैंड |
आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से
|
| पाकिस्तान |
आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से
|
| कनाडा |
अमेरिका क्वालीफायर के हिसाब से
|
| इटली |
यूरोप क्वालीफायर के हिसाब से
|
| नीदरलैंड |
यूरोप क्वालीफायर के हिसाब से
|
| नामीबिया |
अफ्रीका क्वालीफायर के हिसाब से
|
| जिम्बाब्वे |
अफ्रीका क्वालीफायर के हिसाब से
|
| नेपाल |
एशिया/ईएपी क्वालीफायर के हिसाब से
|
| ओमान |
एशिया/ईएपी क्वालीफायर के हिसाब से
|
| संयुक्त अरब अमीरात |
एशिया/ईएपी क्वालीफायर के हिसाब से
|
टूर्नामेंट के बारे में(ICC Men’s T20 World Cup 2026 Full Schedule)
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बाँटा गया है और हर ग्रुप में पांच टीमें है।
- हर ग्रुप से शीर्ष में रहने वाली 2 टीमें सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी और इसमें दो ग्रुप होंगे।
- सुपर 8 के दोनों ग्रुपों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और उसके बाद फाइनल का सफर तय होगा।
डिस्क्लेमर- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल(T20 World Cup 2026 Schedule) के लिए अभी तक आईसीसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दी गई है।
ये भी पढ़ें- T20 इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट देखें, भारत को टक्कर दे रही ये टीम
My name is Parmjeet and I am the founder of this blog. I am very interested in cricket since childhood so I have created this blog. I give all the latest cricket news and match predictions here.












