सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 कप्तान, लिस्ट में ये भारतीय धुरंधर भी शामिल

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Which Captain Won Most Asia Cup Trophy: एशिया कप 2025 शुरू हो चुका है और सभी 8 टीमों की नजर ट्रॉफी पर टिकी हुई है। अगर अभी तक आपको पता नहीं की इससे पहले किन देशों ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीती है और सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान कौन है तो नीचे पूरी जानकारी दी गई है।

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 कप्तान, लिस्ट में ये भारतीय धुरंधर भी शामिल

सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले टॉप-5 कप्तान

1. महेंद्र सिंह धोनी

एशिया कप में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जितने वाले कप्तान की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे आगे आता है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दो बार चैंपियन बनाया है। अगर वनडे एशिया कप की बात करें तो साल 2010 में भारत ने धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

वहीं धोनी ने भारत को टी20 एशिया कप में भी विजेता बनाया हुआ है, जो साल 2016 में खेला गया था। इसके साथ ही धोनी अकेले ऐसे कप्तान रह चुके है, जो दोनों फॉर्मेट के एशिया कप में भारत को चैंपियन बना चुके है। इसके अलावा धोनी के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा 14 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी नाम है।

2. रोहित शर्मा

अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रोहित शर्मा भी सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाले कप्तान की लिस्ट में आते है। धोनी के बाद रोहित शर्मा ऐसे कप्तान है, जिन्होंने 2 बार भारत के सिर पर यह ताज सजाया है। हालांकि रोहित ने दोनों बार वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया को खिताब जिताया है, मगर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके है।

रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2018 और साल 2023 का एशिया कप जीता हुआ है। वहीं रोहित ने अपने करियर में एशिया कप के 15 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें 11 मैचों में भारत को जीत दिलाई है।

3. मोहम्मद अजहरुद्दीन

एशिया कप में भारत के इतिहास में मोहम्मद अजहरुद्दीन ऐसे पहले कप्तान रह चुके है, जिन्होंने सबसे पहले भारत को दो बार चैंपियन बनाया हुआ है। साल 1990-91 के एशिया कप में अजहरुद्दीन ने बेहतरीन कप्तानी करके भारत को विजेता बनाया था और फिर 1995 में भी ट्रॉफी उठाई थी।

ये भी पढ़ें- एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में ये धाकड़ बल्लेबाज भी शामिल

एशिया कप जीतने वाले भारतीय कप्तान-

कप्तान फ़ॉर्मेट साल
सुनील गावस्कर वनडे 1984
दिलीप वेंगसरकर वनडे 1988
मोहम्मद अज़हरुद्दीन वनडे 1990-91
मोहम्मद अज़हरुद्दीन वनडे 1995
एम एस धोनी वनडे 2010
एम एस धोनी T20 2016
रोहित शर्मा वनडे 2018
रोहित शर्मा वनडे 2023

अब तक के विजेता कप्तानों की लिस्ट-

कप्तान टीम साल
सुनील गावस्कर भारत 1984
दुलीप मेंडिस श्रीलंका 1986
दिलीप वेंगसरकर भारत 1988
मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत 1990-91
मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत 1995
अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका 1997
मोईन खान पाकिस्तान 2000
मारवन अटापट्टू श्रीलंका 2004
महेला जयवर्धने श्रीलंका 2008
महेंद्र सिंह धोनी भारत 2010
मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान 2012
एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंका 2014
महेंद्र सिंह धोनी भारत 2016
रोहित शर्मा भारत 2018
दासुन शनाका श्रीलंका 2022
रोहित शर्मा भारत 2023

 

ये भी पढ़ें- एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, भारत का स्कोर जाने

You Might Also Like

Leave a Comment