RR vs CSK के मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, आंकड़ों में देखें कौन है बेताज बादशाह!

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RR vs CSK Most Runs List: जिस तरह से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबलों को हाई स्कोरिंग माना जाता है, वैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों में भी रन बनाने की होड़ मची रहती है। इसलिए आज हम ऐसे 5 बल्लेबाजों की लिस्ट लेकर आए है, जिन्होंने CSK vs RR के मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाएं है।

top-5-rr-vs-csk-most-runs-list-in-ipl-history-hindi

RR vs CSK: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. सुरेश रैना

भले ही सुरेश रैना ने आईपीएल से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में टॉप रन स्कोरर है। रैना ने चेन्नई के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं और 24 मैचों में 659 रन बनाएं है। जबकी राजस्थान के खिलाफ सुरेश रैना का हाईएस्ट स्कोर 98 रन का है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

2. संजू सैमसन

दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में राजस्थान के पुराने और चेन्नई के नए खिलाड़ी के तौर पर संजू सैमसन दूसरे नंबर पर आते है। सैमसन ने फिलाहल राजस्थान के लिए 22 मुकाबले खेले है, जिनमें 92 रन के हाईएस्ट स्कोर के साथ 610 रन बनाएं है और आईपीएल 2026 में रैना के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है।

ये भी पढ़ें- RR vs CSK Highest Score: वो 5 मैच जब बल्लेबाजों ने मैदान पर मचाया कोहराम, जानें हाईएस्ट स्कोर और सबसे बड़ी जीत!

3. शेन वॉटसन

आईपीएल से संन्यास ले चुके शेन वॉटसन ने चेन्नई को आगे ले जाने में बहुत योगदान दिया है। हालांकि वॉटसन पहले राजस्थान के लिए खेलते थे, लेकिन बाद में कई सालों तक चेन्नई के लिए खेले है। इसलिए शेन वॉटसन ने दोनों टीमों की तरफ से 19 मुकाबले खेले है, जिनमें 512 रन बनाने के साथ ही 1 शतक भी जड़ा है।

4. एमएस धोनी

चेन्नई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है और उन्होंने सबसे ज्यादा 32 मैच खेलते हुए 510 रन बनाएं है। राजस्थान के खिलाफ धोनी का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 75 रन का है और कई बार फिनिशर का भी रोल अदा किया है। धोनी भले ही इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है, मगर उनकी कप्तानी में सीएसके ने कई बार राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाई है।

ये भी पढ़ें- RR vs CSK Head to Head: कौन है असली ‘किंग’? जानें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

5. अजिंक्य रहाणे

आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके अजिंक्य रहाणे को सबसे ज्यादा पहचान चेन्नई की तरफ से खेलते हुए मिली थी। इससे पहले रहाणे राजस्थान के लिए भी लंबे समय तक खेल चुके है और दोनों की तरफ से 20 मैचों में 485 रन बनाएं है। इसके अलावा रहाणे का सर्वोच्च स्कोर 98 रन का भी है।

CSK vs RR Most Runs List-

बल्लेबाजटीममैचरनहाईएस्ट स्कोर
सुरेश रैनाCSK2465998
संजू सैमसनRR / CSK*2261092
शेन वॉटसनRR / CSK19512106
एमएस धोनीCSK3251075*
अजिंक्य रहाणेRR / CSK2048598

ये भी पढ़ें- RR vs CSK Pitch Report: गुवाहाटी में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का होगा बोलबाला? जानें बरसापारा स्टेडियम की पिच का पूरा हाल!

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित