RCB vs SRH Most Runs: दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, नंबर 1 का नाम चौंका देगा!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

RCB vs SRH Most Runs in IPL: आईपीएल 2026 का सबसे पहला और धाकड़ मुकाबला 2 ताकतवर टीमों आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाने वाला है। ये दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती है तो खिलाड़ियों में रन बनाने की होड़ मची रहती है, इसलिए हम ऐसे 10 बल्लेबाजों की लिस्ट लेकर आए है जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाएं है।

top-10-rcb-vs-srh-most-runs-in-ipl-history-hindi

RCB vs SRH: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

1. विराट कोहली

विराट कोहली आईपीएल में तो सबसे ज्यादा रन बना ही चुके हैं, लेकिन टीमों के खिलाफ रन बनाने में भी सबसे आगे (RCB vs SRH Virat Kohli Most Runs) रहते हैं। अगर आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो विराट कोहली 24 मैचों में 142 के स्ट्राइक रेट से 805 रन बनाकर सबसे आगे (Virat Kohli Runs Against SRH) हैं। इसके अलावा कोहली हैदराबाद के खिलाफ 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके है और इस टीम के खिलाफ उनका हाईएस्ट स्कोर 100 रन का है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

2. डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी बहुत रन बना चुके है। हालांकि वार्नर आईपीएल 2026 में नहीं खेल रहे हैं, मगर उनके बल्ले ने हमेशा ही कोहराम मचाया है। अगर दोनों टीमों के बीच रन बनाने की बात करें तो कोहली के बाद डेविड वार्नर ने 13 मैचों में 647 रन बनाएं है और उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु के खिलाफ वार्नर का औसत लगभग 59 का रहा है, जिसमें 1 शतक और 8 खतरनाक अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 धाकड़ बल्लेबाज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट और आंकड़े!

3. एबी डिविलियर्स

आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में से एक एबी डिविलियर्स आरसीबी के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते है। डिविलियर्स के बिना आरसीबी को अधूरा माना जाता था और उनकी बल्लेबाजी हर किसी को अपना दीवाना बना लेती थी। एबी डिविलियर्स ने सनराइजर्स के मजबूत बॉलिंग अटैक के खिलाफ 17 पारियों में 155 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 540 रन बनाए हैं। डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी आज भी फैंस को याद है।

RCB vs SRH Most Runs List-

खिलाड़ी का नामटीममैचकुल रनस्ट्राइक रेटसर्वाधिक स्कोर
विराट कोहलीRCB24805142.10100
डेविड वार्नरSRH13647161.34100*
एबी डिविलियर्सRCB17540155.1789*
केन विलियमसनSRH12367135.4281
फाफ डु प्लेसिसRCB8335148.5573
शिखर धवनSRH10325125.1092*
जॉनी बेयरस्टोSRH5253150.22114
हेनरिक क्लासेनSRH6230185.60104
ग्लेन मैक्सवेलRCB8185145.3059
ट्रैविस हेडSRH2102248.78102

ये भी पढ़ें- RCB vs SRH Highest Score: जब चिन्नास्वामी में टूटा था वर्ल्ड रिकॉर्ड, हैदराबाद ने कूट दिए थे 287 रन!

निष्कर्ष:

RCB बनाम SRH की राइवलरी में हमेशा से बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। जहाँ विराट कोहली और डिविलियर्स ने बेंगलुरु की शान बढ़ाई, वहीं डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ियों ने हैदराबाद के लिए पहाड़ जैसे स्कोर खड़े किए हैं। आपको क्या लगता है, आगामी आईपीएल मुकाबलों में कौन सा बल्लेबाज किंग कोहली का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा या फिर उनका दबदबा जारी रहने वाला है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित