RCB Records in IPL: आरसीबी के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड देखें, तीसरे वाला तोड़ना तो नामुमकिन

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

Top 10 RCB Records in IPL History: आईपीएल की सबसे फेमस टीम आरसीबी ने भले ही 18 साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी पर कब्जा किया हो, मगर इतिहास हमेशा से ही रचा है। आरसीबी ने इन सालों में ऐसे-ऐसे रिकार्ड्स बनाएं है, जो आने वाले कई सालों तक शायद ही कोई तोड़ पाए। इसलिए आज हम आरसीबी के 10 सबसे बड़े रिकार्ड्स की लिस्ट(rcb top 10 records list) लेकर आए है, जिन्हें जानना आपके लिए जरुरी है।

Top 10 RCB Records in IPL History

आरसीबी के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड देखें(RCB Records in IPL)

1. आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (263/5)

जब भी आईपीएल के इतिहास में आरसीबी के रिकार्ड्स की बात होती है तो 263 रन का रिकॉर्ड सबसे पहले याद किया जाता है। आरसीबी ने ये रिकॉर्ड साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था और ये कई सालों तक आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा था। इसलिए यह आरसीबी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है। 

2. रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत (144 रन)

आरसीबी का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड रनों के लिहाज से जीत दर्ज करने का है, जो साल 2016 में बेंगलरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया था। इस मैच में आरसीबी ने 248 रन बनाएं थे और गुजरात की टीम सिर्फ 104 बनाकर ऑलआउट हो गई थी। ये रिकॉर्ड आज भी आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- आरसीबी की 10 सबसे बड़ी जीत देखें, जब बेंगलुरु के शेरों ने मैदान पर मचाया था कोहराम!

3. आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

आरसीबी के लिए ये रिकॉर्ड साल 2013 में क्रिस गेल ने बनाया था और आज भी कायम है। इस रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है और आने वाले कई सालों तक ऐसे ही रहने वाला है। क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मैच में 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन की पारी खेली थी, जो आईपीएल समेत टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

4. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

Top 10 RCB Records in IPL History (2) (1)

आरसीबी के नाम अनेकों रिकॉर्ड दर्ज कराने में विराट कोहली सबसे आगे है और आज भी ये काम बखूबी से कर रहे है। विराट ने 2016 के सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाएं थे और आईपीएल के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज उनसे ज्यादा रन नहीं बना पाया है।

5. आईपीएल का सबसे छोटा स्कोर

आरसीबी ने भले ही आईपीएल में बड़े-बड़े कारनामे किए है, लेकिन सबसे कम स्कोर बनाने का भी कारनामा किया हुआ है। साल 2017 में केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में आरसीबी का कोई भी खिलाड़ी 10 रन से ज्यादा नहीं बना पाया था।

ये भी पढ़ें- आरसीबी के 10 सबसे बड़े रन चेज, जब हार के मुंह से जीत छीन लाए बेंगलुरु के शेर!

आरसीबी के नहीं टूटने वाले रिकॉर्ड

  • क्रिस गेल द्वारा बनाया गया 175 रन का व्यक्तिगत स्कोर आज भी कायम है और इसे तोड़ना नामुमकिन है।
  • आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 1 सीजन में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाएं है और किसी भी टीम का खिलाड़ी अभी तक इसे तोड़ नहीं पाया है।
  • एक सीजन में विराट कोहली द्वारा बनाएं गए 973 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ पाना नामुमकिन है।

FAQ-

आईपीएल में आरसीबी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड क्या है?

आईपीएल में आरसीबी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 263 रन का है, जो साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था।

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाएं है?

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाएं है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित