Top 10 RCB Highest Run Chase in IPL History: आईपीएल के इतिहास में आरसीबी को हमेशा से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है और जब बात रनों का पीछा करने की आती है, तो फैंस को विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों की याद आ जाती है। हालांकि, आरसीबी का 200+ रन चेज का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा था, लेकिन IPL 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इतिहास रचकर(rcb ka highest run chase) अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था।

आरसीबी के 10 सबसे बड़े रन चेज देखें (RCB Highest Run Chase)
1. 228 रनों का सबसे बड़ा चेज
साल 2025 में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला खेला गया था। इस मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 227 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था और उसकी तरफ से ऋषभ पंत ने नाबाद शतक लगाया था। मगर दूसरी तरफ आरसीबी में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए साफ तौर पर भूख दिख रही थी और 18.4 ओवर में ही 230/4 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया था।
यह आरसीबी के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज(rcb ka sabse bada run chase) होने के साथ ही आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है। इस मुकाबले में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और जितेश शर्मा ने तूफानी पारी खेली थी।
2. जैक्स कैलिस का तूफान और 204 रनों का रन चेज
साल 2010 में बेंगलुरु में पंजाब किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने इस लक्ष्य को हासिल किया था और पहली बार 200 रन से ज्यादा के स्कोर चेज किया था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाएं थे, जबकी आरसीबी ने लक्ष्य को 18.5 ओवर में चेज कर लिया था। आरसीबी की तरफ से जैक्स कैलिस ने 55 गेंदों पर नाबाद 89 रन की तूफानी पारी खेली थी।
3. विल जैक्स और कोहली ने उड़ाया गर्दा (201 का रन चेज)
आईपीएल 2024 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में विराट कोहली और विल जैक्स ने खूब कोहराम मचाया था। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाएं थे, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था की आरसीबी महज इस स्कोर को 16 ओवर में ही चेज कर लेगी। इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 70 रन की पारी खेली थी और विल जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों पर 100 रन बनाकर मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया था।
आईपीएल में आरसीबी के सबसे बड़े रन चेज की लिस्ट-
| लक्ष्य | हासिल किया | विपक्षी टीम | साल |
| 228 रन | 230/4 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2025 |
| 204 रन | 204/2 | पंजाब किंग्स | 2010 |
| 201 रन | 206/1 | गुजरात टाइटंस | 2024 |
| 192 रन | 195/3 | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 2016 |
| 187 रन | 187/2 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2023 |
| 184 रन | 186/1 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2016 |
| 183 रन | 186/4 | पुणे वॉरियर्स इंडिया | 2012 |
| 182 रन | 184/4 | पंजाब किंग्स | 2010 |
| 182 रन | 185/5 | डेक्कन चार्जर्स | 2012 |
| 182 रन | 187/5 | दिल्ली कैपिटल्स | 2018 |
ये भी पढ़ें- आईपीएल में RCB की 10 सबसे बड़ी साझेदारियां देखें, कोहली के साथ इन खिलाड़ियों ने मचाया था कोहराम!
आरसीबी के चेज से जुड़े रिकार्ड्स-
- आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने सिर्फ 3 बार 200 रन से ज्यादा के स्कोर को चेज किया है।
- आरसीबी ने पहली बार 2010 में 200 रन का स्कोर चेज किया था और फिर 14 साल बाद ये कारनामा करने में सफल हुई थी।
- आरसीबी का 228 रन का चेज आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज(rcb successful run chase ipl) भी है, जो 2025 के सीजन में हासिल किया था।
नोट: आईपीएल इतिहास में आरसीबी के रन चेज की ये जानकारी साल 2008 से 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार दी गई है। ये जानकारी आईपीएल की’आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है और इसमें कुछ भी बदलाव होता है तो जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा।
FAQ-
आईपीएल में आरसीबी का सबसे बड़ा सफल रन चेज क्या है?
आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज 228 रनों का है, जो आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था।
आरसीबी ने 200 रन से ज्यादा का स्कोर कितनी बार चेज किया है?
आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में तीन बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर कितनी बार चेज किया है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





