RCB Biggest Win in IPL: आरसीबी की 10 सबसे बड़ी जीत देखें, जब बेंगलुरु के शेरों ने मैदान पर मचाया था कोहराम!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

Top 10 RCB Biggest Win in IPL History: आईपीएल के इतिहास में आरसीबी एक ऐसी टीम है, जो अपने आक्रामक अंदाज और विपक्षी टीमों के हाथों से जीत छीनने के लिए जानी जाती है। जब आरसीबी के बल्लेबाज फॉर्म में होते हैं, तो वे विपक्षी टीम को सिर्फ हराते नहीं हैं, बल्कि उन्हें मैदान पर बुरी तरह रौंद देते हैं। आईपीएल इतिहास में कई ऐसे बहुत मौके आए हैं, जब आरसीबी ने विशाल अंतर से जीत दर्ज की है। इसलिए हम आपके लिए रनों के लिहाज से आरसीबी की सबसे बड़ी जीत(rcb highest win in ipl by runs) और विकेटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत की लिस्ट लेकर आए है।

Top 10 RCB Biggest Win in IPL History

RCB की रनों के लिहाज से आरसीबी की 10 सबसे बड़ी जीत(RCB Biggest Win in IPL)

1. 144 रनों की ऐतिहासिक जीत

साल 2016 के आईपीएल में आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच खेला गया ये मुकाबला आज भी फैंस के दिलों में धड़कता है। बेंगलरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी और गुजरात के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए थे।

वहीं लक्ष्य पीछा करने उतरी गुजरात की टीम आरसीबी के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। आरसीबी ने इस मैच को 144 रनों(rcb ki sabse badi jeet) के बड़े अंतर से जीता था, जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

2. गेल का तूफान और 138 रनों की जीत

एक ऐसा ही मुकाबला साल 2015 में बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाएं थे, जिसमें क्रिस गेल की 117 रन की विस्फोटक पारी का अहम योगदान था। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम दबाव में आ गई थी और 14वें ओवर में सिर्फ 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। आरसीबी ने इस मैच को 138 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें- आरसीबी के 10 सबसे बड़े रिकॉर्ड देखें, तीसरे वाला तोड़ना तो नामुमकिन

3. 130 रन की जीत और सबसे बड़ा स्कोर

आरसीबी और पुणे वॉरियर्स के बीच 2013 में खेला गया ये मैच आज भी सभी फैंस को याद है, क्योंकि इस मैच में एक साथ कई रिकॉर्ड बने थे। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना सबसे बड़ा स्कोर 263 रन का बनाया था। इस विशाल स्कोर को खड़ा करने में क्रिस गेल का सबसे ज्यादा योगदान था, जिन्होनें मात्र 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया था और कुल 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं पुणे वॉरियर्स सिर्फ 133 रन बनाने में कामयाब हुई थी और आरसीबी को 130 रन की जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें- आरसीबी के 10 सबसे बड़े रन चेज, जब हार के मुंह से जीत छीन लाए बेंगलुरु के शेर!

RCB Biggest Win List by Runs-

जीत का अंतरविपक्षी टीममैदानसाल
144 रनगुजरात लायंसबेंगलुरु2016
138 रनपंजाब किंग्सबेंगलुरु2015
130 रनपुणे वॉरियर्स इंडियाबेंगलुरु2013
112 रनराजस्थान रॉयल्सजयपुर2023
85 रन पंजाब किंग्सबेंगलुरु2011
82 रनपंजाब किंग्सबेंगलुरु2016
82 रनकोलकाता नाइट राइडर्सशारजाह2020
75 रन राजस्थान रॉयल्स केपटाउन2009
71 रनराजस्थान रॉयल्सपुणे2015
67 रनसनराइजर्स हैदराबादमुंबई2022

RCB Biggest margin win in IPL by wickets-

जीत का अंतरविपक्षी टीममैदानसाल
10 विकेटराजस्थान रॉयल्सबेंगलुरु2010
10 विकेटदिल्ली डेयरडेविल्सदिल्ली2015
10 विकेट पंजाब किंग्सइंदौर2018
10 विकेटराजस्थान रॉयल्समुंबई2021
9 विकेटमुंबई इंडियंसजोहान्सबर्ग2009
9 विकेटडेक्कन चार्जर्सनवी मुंबई2010
9 विकेटकोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता2011
9 विकेटकोच्चि टस्कर्स केरलबेंगलुरु2011
9 विकेटराजस्थान रॉयल्सजयपुर2011
9 विकेटमुंबई इंडियंसमुंबई2012

ये भी पढ़ें- आईपीएल में RCB की 10 सबसे बड़ी साझेदारियां देखें, कोहली के साथ इन खिलाड़ियों ने मचाया था कोहराम!

आरसीबी की जीत के कुछ जरुरी रिकार्ड्स-

  • आरसीबी की 144 रन की जीत आईपीएल इतिहास की अब तक दूसरी सबसे बड़ी जीत(rcb biggest margin win ipl) भी है।
  • रनों के मामले में आरसीबी ने अपनी ज्यादातर बड़ी जीते बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दर्ज की है।
  • आरसीबी को रनों के अंतर से जीत दर्ज कराने में विराट कोहली और क्रिस गेल का अहम योगदान रहा है।
  • आरसीबी ने रनों और विकेटों की टॉप 10 जीत में सबसे ज्यादा जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज की है।

FAQ-

रनों के लिहाज से आईपीएल में आरसीबी की सबसे बड़ी जीत कौन सी है?

आरसीबी की सबसे बड़ी जीत 144 रनों की है, जो साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ हासिल की थी।

आरसीबी ने किस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार बड़ी जीत दर्ज की है?

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कई बार 70+ रनों के अंतर से जीत हासिल की है।

विकेटों के लिहाज से आईपीएल में आरसीबी की सबसे बड़ी जीत कौन सी है?

विकेटों के लिहाज से आईपीएल में आरसीबी ने सबसे बड़ी जीत राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ दर्ज की है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित