IPL 2025 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, एक 14 साल का तो दूसरे ने सिर्फ इस उम्र में किया कमाल

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

Fastest Hundred in IPL 2025 List: ये तो सभी को पता है की आईपीएल को तेजतर्रार तरीके से खेला जाता है और फैंस भी चौके-छक्कों की बारिश देखना पसंद करते है। इसलिए हम आपके लिए आईपीएल 2025 के उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है, जिन्होंने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए सबसे तेज शतक जड़ डाला था। इन खिलाड़ियों में कुछ तो बेहद कम उम्र के है, तो आइए अब आईपीएल आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देख लेते है।

IPL 2025 में सबसे तेज शतक मारने वाले खिलाड़ी(IPL 2025 Fastest Century List)

IPL 2025 में सबसे तेज शतक मारने वाले खिलाड़ी(IPL 2025 Fastest Century List)

1. वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल में अक्सर उन खिलाड़ियों का नाम ज्यादा चर्चा में रहता है, जो हर सीजन में तूफानी पारियां खेलते है। मगर राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने जो अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में किया है, वो हमेशा याद रखा जाएगा। महज 14 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 का सबसे तेज शतक(Fastest Century in IPL 2025) और आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया था।

यह मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स(GT vs RR 2025) के बीच खेला गया था, जिसमें गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाएं थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी की 101 रन की पारी की बदौलत 15.5 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में वैभव(Vaibhav Suryavanshi) ने अपना शतक सिर्फ 35 गेंदों में बनाया था, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए थे।

Top 10 Fastest 100 in IPL 2025 List-

खिलाड़ीगेंदे खिलाफ कुल रनचौकेछक्के
वैभव सूर्यवंशी(RR)35गुजरात टाइटंस101711
हेनरिक क्लासेन(SRH)37कोलकाता नाइट राइडर्स
105*
79
प्रियांश आर्य(PBKS)39चेन्नई सुपर किंग्स10379
अभिषेक शर्मा(SRH)40पंजाब किंग्स1441410
ईशान किशन(SRH)45राजस्थान रॉयल्स106*116
ऋषभ पंत(LSG)54आरसीबी118*118
साईं सुदर्शन(GT)56दिल्ली कैपिटल्स108*124
मिचेल मार्श(LSG)56गुजरात टाइटंस117108
केएल राहुल(DC)60गुजरात टाइटंस112*144

ये भी पढ़ें- IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 लिस्ट में पहली बार हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक किसने लगाया था?

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था।

आईपीएल 2025 में कुल कितने शतक लगे थे?

कुल 9 शतक लगे थे।

Leave a Comment