Suryakumar Yadav Hindi News: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम यूएसए के बीच मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने पूरी दुनिया समेत क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को भी कायल बना दिया है। सूर्या की इस मैच जिताऊ पारी और उनकी कप्तानी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

दरअसल T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए(IND vs USA) के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया है और इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मैच को 29 रन से अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने ग्रुप A में बढ़त बना ली है और अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को नाम्बिया के साथ खेलने वाली है।
संकट में टीम इंडिया और सूर्या का ‘विराट’ अवतार
इस मुकाबले में सबसे रोमांचक पल की बात करें तो सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के दौरान था, क्योंकि एक समय टीम इंडिया के 77 रन 6 विकेट गिर चुके थे और टीम इंडिया(Team India) बैकफुट पर पहुँच चुकी है। भारतीय टीम की ये हालत देखकर सभी फैंस में निराशा छा चुकी थी और स्टेडियम सन्नाटा पसरा हुआ था, मगर जैसे ही सूर्यकुमार यादव अपना विराट रूप दिखाते है तो सभी के चेहरें पर रौनक आ जाती है।
ये भी पढें- IND vs USA: टूट गया सूर्या का धैर्य! कप्तानी पारी के दौरान गुस्से में क्यों दिखे स्काई? सामने आया बड़ा सच
पूरी दुनिया हुई सूर्या के आगे नतमस्तक
सूर्यकुमार यादव इसके बाद भी नहीं रुकते है और एक-एक करके यूएसए के सभी गेंदबाजों की पिटाई कर देते है। इस मैच में सूर्या ने मैदान में ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जिस तरफ उन्होंने शॉट नहीं लगाए हो और आखिरी ओवर में 21 रन ठोककर कोहराम मचा दिया।
एक समय ऐसा लग रहा था की भारत 100 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा, मगर सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया 20 ओवर में 161 रन का स्कोर बनाने में कामयाब हुई और मैच भी अपने नाम कर लिया। सूर्या की इस मैच जिताऊ पारी को पूरी दुनिया नतमस्तक कर रही है और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी खूब तारीफ कर रहे है।
सिद्धू से लेकर डिविलियर्स तक हर कोई हुआ ‘स्काई’ का कायल
सूर्यकुमार यादव की इस बेहतरीन पारी और शानदार कप्तानी की हर तरफ तारीफ हो रही है। मैच के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने जज़्बातों पर काबू नहीं रख सके और सूर्या के बारे में कहा की अब सूर्या अपनी चमक में वापस लौट चुका है। इसलिए अब सूर्या को रोक पाना मुश्किल है और इसकी रोशनी में सभी टीमें मोमबत्ती की तरह पिघलेंगी वाली है।
वहीं एबी डिविलियर्स ने भी सूर्या की जमकर तारीफ की है और कहा है की मुझे सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करते हुए देखने में बहुत मजा आ रहा था, क्योंकि जिस तरह से उसने कलाईयों का इस्तेमाल कर गेंद को मैदान के हर कोने में पहुंचाया वो वाकई में लाजवाब है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 India Match List: भारत का मैच कब है? देखें पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल
Cricgyan एक्सपर्ट का विश्लेषण
एक क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट होने के नाते मेरा मानना है की सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) ने जब से टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है, तब से ही टी20 में टीम इंडिया का ‘अप्रोच’ बदला है। सूर्या बल्लेबाजी और कप्तानी को बड़ी जिम्मेदारी से निभाते है और इस मैच से साबित कर दिया है की आने वाले मैचों में विपक्षी टीम की खैर नहीं है।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।







