RR vs LSG Pitch Report in Hindi: आईपीएल 2025 में बुरे दौर से गुजर रही राजस्थान रॉयल्स अपना आठवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलने वाली है। राजस्थान की टीम लगातार 3 मैच हारने के बाद जीत के लिए तड़प रही है। वहीं लखनऊ भी 7 मैचों में से 3 मैच हार चुकी है। फिलहाल आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में राजस्थान आठवें पायदान पर है और लखनऊ पांचवे पायदान पर है। इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हाल एक जैसा ही चल रहा है, क्योंकि कोई भी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है।
RR vs LSG का मैच कहां खेला जाएगा-
लखनऊ सुपर जायंट्स यह मुकाबला खेलने के लिए राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम पर पहुंची है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को शाम के 7:30 बजे शुरू होगा और इस मैच में पिच का बहुत अहम रोल होने वाला है।
लीग- | IPL 2025 |
मैच- | राजस्थान बनाम लखनऊ |
तारीख- | 19-04-2025 |
समय- | शाम के 7:30 बजे |
स्थान- | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
कहां देखें- | जियो हॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स |
RR vs LSG Pitch Report in Hindi-
Sawai Mansingh Stadium Pitch Report in Hindi: जयपुर के इस मैदान पर आईपीएल 2025 में यह दूसरा मैच खेला जाना है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स को इसकी पिच के बारे में अच्छे से पता है। जबकी लखनऊ के लिए यह पिच नई है, इसलिए खिलाड़ियों को समझने में थोड़ा समय लगने वाला है। इस पिच पर पिछला मैच 13 अप्रैल को दोपहर के समय खेला गया था, जिसमें बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिली थी। हालांकि यह पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है और ओस गिरने से उनको ज्यादा मदद भी मिलती है।
जबकी गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए गेंद के टर्न होने का इंतजार करना पड़ता है और तब तक उन्हें बहुत चौके छक्के पड़ते है। इस पिच पर खेले गए पिछले मैच की दोनों परियों में अच्छी पार्टनरशिप बनी थी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर औसत स्कोर 165 रन से 200 रन के बीच आसानी से बन जाता है और लक्ष्य को चेज करने वाली टीम इसे आसानी से हासिल भी कर लेती है। अगर एक्सपर्ट की माने तो इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के जितने की ज्यादा संभावना है।
मैदान- | सवाई मानसिंह स्टेडियम |
पिच से मदद- | बल्लेबाजों को ज्यादा |
औसत स्कोर | 65 रन से 200 रन के बीच |
जितने वाली टीम | जो बाद में बल्लेबाजी करती है |
RR vs LSG Weather Report Today-
इन दिनों जयपुर का मौसम गर्म चल रहा है, लेकिन बारिश के कोई चांस नहीं है। हालांकि दिन में गर्मी ज्यादा रहती है, मगर शाम को हल्की ठंड होने के साथ ही ओस भी गिरती है।
RR vs LSG Head To Head Record-
टीम | मैच | जीत | हार |
राजस्थान रॉयल्स- | 5 | 4 | 1 |
लखनऊ सुपर जायंट्स- | 5 | 1 | 4 |
RR vs LSG Playing11 Today Match-
राजस्थान रॉयल्स- 1. यशस्वी जयसवाल, 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), 3. रियान पराग, 4. ध्रुव जुरेल, 5. शिम्रोन हेटमायर, 6. नितीश राणा, 7. वानिंदु हसरंगा, 8. जोफ्रा आर्चर, 9. महेश थीक्षाना, 10. संदीप शर्मा, 11. तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़
लखनऊ सुपर जायंट्स- 1. एडेन मार्कराम, 2. मिशेल मार्श, 3. निकोलस पूरन, 4. आयुष बदोनी, 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), 6. डेविड मिलर, 7. अब्दुल समद, 8. शार्दुल ठाकुर, 9. अवेश खान, 10. आकाश दीप, 11. दिग्वेश सिंह राठी
इम्पैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह
यह भी पढ़े- IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज, लिस्ट में इस गेंदबाज की भी हुई एंट्री