RR vs CSK Highest Score: वो 5 मैच जब बल्लेबाजों ने मैदान पर मचाया कोहराम, जानें हाईएस्ट स्कोर और सबसे बड़ी जीत!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

RR vs CSK Highest Score: आईपीएल की सबसे फेमस टीमों में से के चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कई मुकाबले ऐसे खेले गए है, जिनमें रन गिनने के लिए स्कोरबोर्ड छोटा पड़ गया था। आज हम ऐसे 5 मुकाबलों की लिस्ट लेकर आए है, जिनमें दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर (CSK vs RR Highest Score) शामिल है।

rr-vs-csk-highest-score-in-ipl-history-in-hindi

राजस्थान बनाम चेन्नई के 5 सबसे बड़े स्कोर (RR vs CSK Highest Score)

1. चेन्नई के बल्लेबाजों ने काटा गदर (246 रन)

साल 2010 के आईपीएल में राजस्थान और चेन्नई के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें चेन्नई के बल्लेबाजों ने खूब कोहराम मचाया था। इस मुकाबले में सीएसके ने धोनी की कप्तानी में खेलते हुए 20 ओवर में 246 रन (CSK Highest Score Against RR) ठोक डाले थे। चेन्नई की तरफ से मुरली विजय ने 56 गेंदों पर 127 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जबकी एल्बी मोर्कल ने 62 रन का योगदान दिया था।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने भी इस मुकाबले को जितने की पूरी कोशिश की थी और नमन ओझा के नाबाद 94 रन की बदौलत 223 रन तक पहुंचाने में कामयाब भी हुई थी, मगर 23 रन से मुकाबला हार गई थी। राजस्थान रॉयल्स का ये स्कोर चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर (RR Highest Score Against Score in CSK) भी है।

ये भी पढ़ें- RR vs CSK के मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, आंकड़ों में देखें कौन है बेताज बादशाह!

2. राजस्थान का बदला (216 रन)

ये तो आप सभा को पता है की दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले हाई स्कोरिंग के साथ रोमांचक भी होते है। साल 2020 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने शारजाह में पहले खेलते हुए 216 रन बनाएं थे। इस मैच में राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेली थी और साथ में स्टीव स्मिथ ने भी 69 रन बनाएं थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई भी स्कोर के करीब पहुंच गई थी, लेकिन 200 रन ही बना सकी और 16 रन से मैच हार गई थी।

3. राजस्थान के 211 रन

आईपीएल के पहले सीजन में ही राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई के गेंदबाजों पर धावा बोलते हुए 211 रन का स्कोर बना डाला था। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान की तरफ से ग्रीम स्मिथ ने 51 गेंदों पर 91 रन और कामरान अकमल ने 28 गेंदों पर 53 रन बनाएं थे। वहीं चेन्नई इस मुकाबले में भी स्कोर के पास पहुंच गई थी, लेकिन 201 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में चेन्नई के टॉप आर्डर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, मगर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने मैच को चेन्नई के हाथों से छीन लिया था।

ये भी पढ़ें- RR vs CSK Head to Head: कौन है असली ‘किंग’? जानें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान के चेन्नई के खिलाफ 5 सबसे स्कोर-

मैचस्कोरनतीजासाल
1223/5CSK 23 रनों से जीता2010
2216/7RR 16 रनों से जीता2020
3211/5RR 10 रनों से जीता2008
4202/5RR 32 रनों से जीता2023
5190/3RR 7 विकेट से जीता2021

चेन्नई के राजस्थान के खिलाफ 5 सबसे स्कोर-

मैचस्कोरनतीजासाल
1246/5CSK 23 रनों से जीता2010
2204/5CSK 64 रनों से जीता2018
3201/7RR 10 रनों से जीता2008
4200/6RR 16 रनों से जीता2020
5196/3CSK 63 रनों से जीता2011

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Highest Score: जब रोहित के बल्ले ने उगली आग, जानें मुंबई और केकेआर भिड़ंत में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर!

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित