RR vs CSK Head to Head: कौन है असली ‘किंग’? जानें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

RR vs CSK Head to Head: आईपीएल में जब भी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होती है तो दोनों टीमों का दम देखा जाता है। इनके बीच खेले जाने वाले सभी मुकाबले रोमांच से भरे हुए होते है और 2008 के पहले सीजन के फाइनल से लेकर आज तक इनके बीच की जंग में ये रोमांच कभी कम नहीं हुआ है। तो आइए इन दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और इस मैच में किस टीम का दबदबा रहने वाला है, इसके बारे में जान लेते है।

rr-vs-csk-head-to-head-record-and-stats-in-ipl-history-hindi

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड (RR vs CSK Head to Head)

IPL 2026 में पहली बार राजस्थान और चेन्नई आमने-सामने होने वाली है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाला है। अगर अभी तक दोनों टीमों के बीच खेले गए आईपीएल मैचों पर नजर डाले तो कुल 31 मुकाबले खेले गए है, जिनमें कांटे की टक्कर हुई है। इन मुकाबलों में से राजस्थान रॉयल्स ने 15 और चेन्नई ने 16 में जीत दर्ज की है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

CSK vs RR Head to Head Records-

विवरणआंकड़े
विवरण/स्थान
कुल मैच खेले गए31
आईपीएल इतिहास में
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत16
राजस्थान रॉयल्स की जीत15
सबसे बड़ा टीम स्कोर246/5
CSK (बनाम RR, चेन्नई, 2010)
सबसे छोटा टीम स्कोर109/10
CSK (बनाम RR, जयपुर, 2008)
सबसे बड़ी जीत64 रन
CSK जीता (पुणे, 2018)
सबसे बड़ी जीत8 विकेट
RR जीता (अहमदाबाद, 2015)
कोई परिणाम नहीं0

ये भी पढ़ें- RR vs CSK Pitch Report: गुवाहाटी में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का होगा बोलबाला? जानें बरसापारा स्टेडियम की पिच का पूरा हाल!

बरसापारा स्टेडियम की जंग

गुवाहाटी के इसी मैदान पर पिछले साल भी दोनों टीमों (RR vs CSK) के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें राजस्थान ने बाजी मारी थी। गुवाहाटी का यह मैदान राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घर है और इस मैदान की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की तरफ इशारा कर रही है।

पिछले 5 मैचों का हाल

भले ही चेन्नई सुपर किंग्स आंकड़ों में राजस्थान से आगे है, लेकिन पिछले पांच मैचों में उसे मुंह की खानी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले पांच मैचों में से 4 में चेन्नई को हराया है और इस मुकाबले में भी बड़ा उलटफेर होने संभावना है।

ये भी पढ़ें- RR vs CSK Playing 11: धोनी का खेलना मुश्किल, कौन अंदर, कौन बाहर? मैच शुरू होने से पहले संभावित प्लेइंग 11 देखें!

दोनों टीमों के जरुरी आंकड़े (RR vs CSK Stats)

कैटेगरीखिलाड़ी का नामटीमआंकड़े
सबसे ज्यादा रनसुरेश रैनाCSK659 रन (24 मैच)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोरमुरली विजयCSK127 रन (56 गेंद)
सबसे ज्यादा छक्केशेन वॉटसनRR27 छक्के (13 मैच)
सबसे ज्यादा 50+ स्कोरशेन वॉटसनRR
5 (1 शतक, 4 अर्धशतक)
सबसे ज्यादा विकेटरवींद्र जडेजाCSK21 विकेट (22 मैच)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीसोहेल तनवीरRR6/14 (2008 में)
सबसे ज्यादा मैचएमएस धोनीCSK32 मैच

इस मुकाबले की सबसे बड़ी जंग

राजस्थान और चेन्नई (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Stats) के बीच इस मुकाबले में सभी की नजरें धोनी से ज्यादा संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा पर टिकी हुई है। ये दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी आईपीएल 2026 में ट्रेड हुए थे और आज अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले है।

वहीं दोनों टीमों के आंकड़े बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा ज्यादा है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की हालिया फॉर्म और घरेलू मैदान का फायदा उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है। इसके अलावा धोनी का नहीं खेलना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है और सारा भार अब संजू सैमसन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ के कंधो पर है।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित