Rohit Sharma IPL 2026: हो गया कन्फर्म, अब आईपीएल 2026 में इस टीम से खेलेंगे रोहित शर्मा

By Parmjeet

Published On:

Follow Us

Rohit Sharma IPL 2026 Hindi News: आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाने वाले रोहित शर्मा को लेकर इस समय बड़ी अफवाहें चल रही है। इस समय मीडिया रिपोर्ट्स में रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर किसी अन्य टीम में जाने की अफवाहें चल रही है। मगर इन अफवाहों के बीच अब कन्फर्म हो गया है की आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा किस टीम से खेलने वाले है।

Rohit Sharma IPL 2026: हो गया कन्फर्म, अब आईपीएल 2026 में इस टीम से खेलेंगे रोहित शर्मा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहित शर्मा IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे?

जब से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है, तब से ही हर सीजन शुरू होने से पहले उनको लेकर अफवाहें उड़ती है की रोहित मुंबई का साथ छोड़ने वाले है। अगर आईपीएल 2026 के सीजन की बात करें तो मिनी ऑक्शन होने से पहले ही रोहित शर्मा का नाम केकेआर से जुड़ गया है। रोहित का नाम कोलकाता के साथ जुड़ने की सबसे बड़ी वजह उनके दोस्त अभिषेक नायर है। हाल ही में केकेआर ने अभिषेक को आगामी सीजन के लिए टीम का हेड कोच नियुक्त किया है, इसलिए कुछ मीडिया चैनल रोहित का नाम केकेआर से जोड़ रहे है।

हो गया कन्फर्म, केकेआर नहीं इस टीम के लिए खेलेंगे

कोलकाता नाईट राइडर्स में शामिल होने की अफवाहों के बाद मुंबई इंडियंस ने एक मजेदार पोस्ट करके सब कुछ साफ कर दिया है। दरअसल मुंबई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शाहरुख खान की फिल्म डॉन का फेमस डायलॉग इस्तेमाल करते हुए लिखा की रोहित शर्मा का केकेआर में जाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। इसलिए इस पोस्ट से साफ हो गया है की रोहित अब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलने वाले है।

Rohit Sharma का मुंबई से है पुराना नाता

आईपीएल में मुंबई को सबसे सफल टीम बनाने वाले रोहित शर्मा साल 2011 से उसके साथ जुड़े हुए है और अपनी कप्तानी में टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। रोहित ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पांच बार चैंपियन बनाया है, इसलिए मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम भी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma IPL Stats: हर सीजन के अनुसार रोहित शर्मा का रिकॉर्ड देखें, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Leave a Comment