PBKS vs SRH: हेड-टू-हेड आंकड़े और पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा जानें, आज कौन बनेगा मुल्लांपुर का किंग!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

PBKS vs SRH Head to Head Record in Hindi: शनिवार को जब मुल्लांपुर के नए नवेले महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी तो सभी की नजरें दोनों टीमों के अटैकिंग प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली है। मगर क्या आप जानते है इससे पहले दोनों टीमें कितनी बार एक-दूसरे को मात दे चुकी है और कितना हाईएस्ट स्कोर बना चुकी है, तो आइए जान लेते है।

pbks-vs-srh-head-to-head-record-in-ipl-history-and-highest-score-hindi

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PBKS vs SRH Head-to-Head)

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही अपने आक्रामक अंदाज में खेलने के लिए जानी जाती है, लेकिन हेड टू हेड आंकड़ों में दोनों में दिन-रात का अंतर है। अभी तक आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी एकतरफा रहा है और हैदराबाद ने हमेशा पंजाब पर अपनी बादशाहत कायम रखी है।

🏏 मैच की हर अपडेट सबसे पहले पाएं!
हजारों क्रिकेट फैंस हमारे साथ जुड़ चुके हैं
(फ्री में जुड़ने के लिए क्लिक करें)

इसलिए दोनों के बीच खेले गए 24 मुकाबलों में हैदराबाद ने 17 और पंजाब ने सिर्फ 7 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकी पिछले सीजन में इसी मैदान पर भी एक मैच खेला गया था, जिसमें पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।

विवरणआंकड़े
कुल मैच खेले गए24
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की जीत17
पंजाब किंग्स (PBKS) की जीत7
पिछले सीजन का मुल्लांपुर परिणाम
हैदराबाद की जीत (PBKS हारा)
जीत का प्रतिशत (SRH)70.80%
जीत का प्रतिशत (PBKS)29.10%

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH Dream11 Prediction: हेड-अभिषेक की पावर या अर्शदीप की स्विंग? मुल्लांपुर में आज ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तबाही!

पिछले 5 मैचों का परिणाम (Last 5 Matches)

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में भी एसआरएस का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल 2025 में दोनों के बीच 1 मैच खेला गया था और आईपीएल 2024 में दो मैच खेले गए थे, जिनमें हैदराबाद ही विजयी रही थी। वहीं आईपीएल 2023 और 2022 में भी हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी।

सीजनविजेता टीमजीत का अंतररोमांचक
IPL 2025SRH8 विकेट से
अभिषेक शर्मा के 141 रन
IPL 2024SRH2 रन से
मुल्लांपुर में खेला गया और 2 रन की रोमांचक जीत
IPL 2024SRH4 विकेट सेअभिषेक के 28 गेंदों पर 66 रन
IPL 2023SRH8 विकेट से
हैदराबाद की गेंदबाजी का दबदबा
IPL 2022SRH7 विकेट से
सनराइजर्स का एकतरफा प्रदर्शन

हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर (Highest & Lowest Scores)

  • SRH का पंजाब के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर: 247 रन

  • PBKS का हैदराबाद के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर: 245 रन

  • PBKS का लोवेस्ट स्कोर: 119 रन

  • SRH का लोवेस्ट स्कोर: 114 रन

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH Playing 11: हेड-अभिषेक को रोकने के लिए पंजाब ने बनाया मास्टर प्लान, मुल्लांपुर में ये 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम!

आज कौन बनेगा मुल्लांपुर का किंग?

मुल्लांपुर की पिच पर अर्शदीप सिंह की स्विंग और मार्को जानसेन का बाउंस पंजाब के लिए ‘किंग मेकर’ साबित हो सकता है। वहीं हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी फिर से रनों की बारिश करने के इरादे से उतरेगी, लेकिन सामने पंजाब के शेरों से निपटना इतना आसान नहीं होने वाला है।

नोट- टॉस के बाद दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और fantasy टीम जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।

Leave a Comment

×
WhatsApp

🏏 IPL 2026 की सभी अपडेट्स!

सबसे तेज़ शेड्यूल, टॉस और लाइव अपडेट सीधा अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी हमारे चैनल से जुड़ें।

✅ अभी जॉइन करें

बिलकुल फ्री और 100% सुरक्षित