PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल की 2 ऐसी टीमें है, जिनके पास कई मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है और ये किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं। इसलिए दोनों के बीच जब भी मुकाबले खेले जाते है तो उनमें कड़ी टक्कर देखने को मिलती है और हम आपके लिए इन्ही मुकाबलों की लिस्ट लेकर आए है, जिसमें हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और हाईएस्ट स्कोर भी बताने वाले है।

पंजाब और गुजरात का हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs GT Head to Head)
आईपीएल में पंजाब भले ही पुरानी टीम है, लेकिन गुजरात को सिर्फ 4 साल हुए है और दोनों के बीच ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए है। वैसे अभी तक दोनों के बीच कुल 6 मैच खेले गए है और दोनों ने 3-3 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब और गुजरात के बीच एक मुकाबला मुल्लांपुर में भी खेला गया था, जिसमें गुजरात ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसलिए आंकड़ों के हिसाब से दोनों टीमों में टक्कर का मुकाबला चल रहा है।
| विवरण | पंजाब किंग्स | गुजरात टाइटंस |
| कुल मैच खेले गए | 6 | 6 |
| जीते गए मैच | 3 | 3 |
| लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत | 2 | 3 |
| सर्वोच्च टीम स्कोर (Highest) | 243/5 | 232/5 |
| न्यूनतम टीम स्कोर | 142/10 | 146/7 |
| जीत का प्रतिशत | 50% | 50% |
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





