LSG vs DC Head to Head Record: जब भी आईपीएल की शुरुआत होती है तो सभी फैंस अपनी-अपनी पसदींदा टीमों के आंकड़े देखना शुरू कर देते है और अपनी टीम के साथ दूसरी टीम का रिकॉर्ड भी देखते है। इन्हीं टीमों में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स भी है, जिनके सभी मुकाबले हाई-वोल्टेज होते है। इसलिए हम आपके लिए DC vs LSG का हेड टू हेड रिकॉर्ड और हाईएस्ट स्कोर की पूरी जानकारी लेकर आए है।

लखनऊ और दिल्ली का हेड टू हेड रिकॉर्ड (LSG vs DC Head to Head)
आईपीएल में दिल्ली तो पुरानी टीम है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को कुछ साल ही हुए है। इसलिए अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए है, जिनमें से लखनऊ ने 3 और दिल्ली ने 4 मैचों में बाजी मारी है। इन दोनों के बीच सबसे हाई फाई मुकाबला पिछले सीजन में खेला गया था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
लखनऊ और दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर (LSG vs DC Highest Score)
इन दोनों टीमों ने आईपीएल में अपना हाईएस्ट स्कोर भी 1 ही मैच में एक-दूसरे के खिलाफ बनाया था। यह मैच आईपीएल 2025 में विशाखापत्तनम में खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन ठोक डालें थे और दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 211 रन बनाएं थे। इस महामुकाबले में लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने तूफानी पारियां खेली थी, जबकी दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन आशुतोष शर्मा ने बनाएं थे।
| विवरण | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | दिल्ली कैपिटल्स (DC) |
| कुल मैच खेले गए | 7 | 7 |
| जीते गए मैच | 3 | 4 |
| सर्वोच्च टीम स्कोर | 209/8 | 211/9 |
| न्यूनतम टीम स्कोर | 159 | 143 |
ये भी पढ़ें- LSG vs DC Pitch Report: इकाना की ‘रहस्यमयी’ पिच पर आज कौन फँसेगा? मैच से पहले देखें सबसे सटीक आंकड़े
LSG vs DC का पिछले 5 मैचों का पूरा लेखा-जोखा
IPL 2025: विशाखापत्तनम में खेले गए इस उच्च स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर बना था और दिल्ली ने रोमांचक खेल खेलते हुए 1 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
IPL 2025: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को उसके घर में ही हराया था। इस मैच में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करके 159 रन बनाएं थे और दिल्ली ने सिर्फ 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था।
IPL 2024: भले ही इकाना स्टेडियम लखनऊ का घरेलू मैदान है, लेकिन यहां दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। इस मुकाबले की बात करें तो 167 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 11 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था।
IPL 2024: दोनों के बीच यह मुकाबला दिल्ली में खेला गया था और यहां भी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से बाजी मारी थी।
IPL 2023: यह मैच इस सीजन का तीसरा ही मैच था, जिसमें लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करके दिल्ली को 194 रन का टारगेट दिया था और दिल्ली सिर्फ 143 रन ही बन पाई थी।
परमजीत, Cricgyan के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं और पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट जगत को करीब से देख रहे हैं। उन्हें क्रिकेट की ताज़ा खबरें देने, पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के विश्लेषण में महारत हासिल है। इसलिए 2023 से सभी क्रिकेट प्रेमियों को सबसे तेज और सटीक खबरें प्रदान कर रहे हैं।





