T20 World Cup 2026 Points Table: भारत की जीत के बाद कौन है टॉप पर? यहाँ देखें सभी ग्रुप्स का लेटेस्ट हाल!

By Parmjeet

Updated On:

Follow Us

T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जोरों पर है और सभी टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अभी तक चारों ग्रुप की सभी टीमों के बीच मुकाबले खेले जा चुके है, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तो आइए अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल देख लेते है।

T20 World Cup 2026 Points Table

भारत की जीत के बाद कौन है टॉप पर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन ही भारत ने यूएसए को हराकर पॉइंट्स टेबल(T20 World Cup 2026 Points Table) का पूरा समीकरण बदल दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मिली धमाकेदार जीत के बाद न केवल टीम इंडिया ने अपनी दावेदारी मजबूत की है, बल्कि ग्रुप की बाकी टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति पैदा कर दी है।

ग्रुप-ए (Group A) का हाल: टीम इंडिया का दबदबा

इस टूर्नामेंट में ग्रुप ए का पहला मुकाबला भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके अपने ग्रुप में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। इस समय टीम इंडिया 2 अंको और +1.450 नेट रेट के साथ सबसे ऊपर है, जबकी दूसरे स्थान पर पाकिस्तान है और उसके भी 2 अंक है। वहीं तीसरे पर नामीबिया, चौथे पर नीदरलैंड्स और पांचवे पर यूएसए है।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के ‘U-Turn’ पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बांग्लादेश तो सिर्फ बहाना, असली वजह अब आई सामने!

बाकी ग्रुप्स में मची है खलबली

ग्रुप A के साथ बाकी ग्रुप में भी बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत हो रही है। अगर ग्रुप बी की बात करें तो श्रीलंका ने आयरलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप में जगह बना ली है, जबकी ग्रुप सी में वेस्टइंडीज सबसे आगे चल रही है और सभी ग्रुप में वेस्टइंडीज का नेट रन रेट सबसे ज्यादा है। वहीं ग्रुप डी में न्यूज़ीलैंड 2 अंको के साथ ऊपर है और रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर आई है।

ग्रुप A-

टीममैचजीतहार NRअंकNRR
भारत11002+1.450
पाकिस्तान11002+0.240
नामीबिया000000.000
नीदरलैंड10100−0.240
यूएसए10100−1.450

ग्रुप B

टीममैचजीतहारNRअंकNRR
श्रीलंका11002+1.000
जिम्बाब्वे000000.000
ऑस्ट्रेलिया000000.000
ओमान000000.000
आयरलैंड10100−1.000

ग्रुप C

टीममैचजीतहारNRअंकNRR
वेस्टइंडीज11002+1.750
इंग्लैंड11002+0.200
इटली000000.000
नेपाल10100−0.200
स्कॉटलैंड10100−1.750

ग्रुप D

टीममैचजीतहारNRअंकNRR
न्यूज़ीलैंड11002+1.162
कनाडा000000.000
दक्षिण अफ्रीका000000.000
यूएई000000.000
अफगानिस्तान10100−1.162

सुपर-8 की रेस हुई और भी दिलचस्प

भले ही अभी तक सभी टीमों के बीच एक-एक मुकाबला खेला गया हो मगर अभी से सुपर-8 की रेस में शामिल होने के जंग छिड़ गई है। 20 टीमों के बीच 4-4 मैच खेले जाने है, इसलिए सुपर-8 में शामिल होने के लिए ज्यादा मौके नहीं मिलने वाले है। इसके अलावा जीत के साथ नेट रन रेट भी टीमों को आगे ले जाने के लिए अहम रोल अदा करने वाला है।

ये भी पढ़ें- क्या फिर लौटा ‘मियां भाई’ का पुराना अवतार? USA के खिलाफ स्पैल देख कांप गई दुनिया!

ये भी पढ़ें- टूट गया सूर्या का धैर्य! कप्तानी पारी के दौरान गुस्से में क्यों दिखे स्काई? सामने आया बड़ा सच

जरूरी सूचना- टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ये पॉइंट्स टेबल आईसीसी और अभी तक खेले गए मैचों के अनुसार है। अगर पॉइंट्स टेबल(T20 World Cup 2026 Points Table) में कोई बदलाव होता है तो हम अपडेट कर देंगे, इसलिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

You Might Also Like

Leave a Comment