IPL 2025 Jasprit Bumrah Price in Hindi: आईपीएल सबसे अमीर क्रिकेट लीग होने के साथ ही सबसे फेमस भी है, क्योंकि इसमें खिलाड़ियों को बहुत पैसा मिलता है। आईपीएल में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और हर साल बहुत से खिलाड़ियों का यह सपना भी साकार होता है। इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी है, जिन्होंने इस साल प्राइस के मामले में कई बड़े सूरमों छोड़ दिया है।

आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह की सैलरी
मुंबई इंडियंस के घातक गेंदबाज और आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाज बन चुके जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में मोटी रकम हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से एक है। बुमराह ने हर साल अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अपनी कमाई में काफी बढ़ोतरी की है। अगर आईपीएल 2025 में बुमराह के प्राइस की बात करें तो 18 करोड़ रुपए(Jasprit Bumrah Price IPL 2025) मिले है, जो की मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा है।
रोहित-सूर्या समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने के मामले में रोहित शर्मा- सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल रोहित को 16.30 करोड़ मिले है, जबकी हार्दिक और सूर्या को 16.35 करोड़ मिले है। इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट को भी अच्छा प्राइस मिला है और मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ देकर खरीदा था।
मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा
आईपीएल में 5 बार चैंपियन बन चुकी मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह से बहुत फायदा हुआ है। आईपीएल के हर सीजन में बुमराह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनते है। जब भी किसी मैच में मुंबई हार के दरवाजे पर खड़ी होती है तो बुमराह ही संकटमोचक बनके उसकी नैया पार लगाते है। इसलिए हर बार बुमराहi(Jasprit Bumrah) को मोटी रकम देकर रिटेन किया जाता है।
आईपीएल में अभी तक बुमराह के प्राइस की लिस्ट देखें-
साल | सैलरी (₹ में) | टीम |
2013 | 10 लाख | मुंबई इंडियंस |
2014 | 1.2 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2015 | 1.2 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2016 | 1.2 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2017 | 1.2 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2018 | 7 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2019 | 7 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2020 | 7 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2021 | 7 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2022 | 12 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2023 | 12 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2024 | 12 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
2025 | 18 करोड़ | मुंबई इंडियंस |
यह भी पढ़ें-
GT vs SRH Dream11 Prediction Today
IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी, एक है सिर्फ 14 साल का